Candy Crush Game: अमेरिका के फिलाडेल्फिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैथोलिक पादरी ने कैंडी क्रश और मारियो कार्ट टूर गेम में चर्च के 40 हजार डाॅलर से अधिक रुपए खर्च कर दिए। फिलहाल पादरी को चेस्टर काउंटी अभियोजकों ने तीन वर्षों में हुई चोरी के लिए अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पादरी का नाम रेवरेंड लाॅरेंस कोजाक है। कोजाक को अकाउंटेंट की समीक्षा के बाद 2022 में चर्च में उसके पद से हटा दिया गया था। द फिलाडेल्फिया इनक्वायर के अनुसार अकाउंटेंट को चर्च से जुड़े क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में एप्पल लेनदेन की बड़ी राशि मिली। स्टेटमेंट के अनुसार एप्पल आईडी कोजाक में पंजीकृत थी और उसमें 2019 से लेकर 2022 तक के लेनदेन किए गए थे।
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस पैसे का उपयोग जुए के लिए नहीं किया था। इस खेल के जरिए वह अपनी पावर बढ़ाना चाहता था। कोजाक ने जानबूझकर चर्च के क्रेडिट कार्ड उपयोग करने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि क्रेडिट कार्ड उसके फोन से जुड़ा था इसलिए संभव है कि उसने गलती से इसका उपयोग किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पादरी ने जांच के बाद 8000 डाॅलर चर्च को वापस भेज दिए थे।
ये भी पढ़ेंः Google हुआ डाउन, दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स हुए परेशान; इन सर्विसेज पर पड़ा असर
ये भी पढ़ेंः वियतनाम में भीषण गर्मी से सूख गई झीलें, मर गईं 200000 मछलियां, लोगों का जीना मुहाल
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2; क्यों क्वारंटीन किए गए 200 लोग?
23 mins agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
3 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
3 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
6 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
20 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines