पादरी की करतूत: चर्च के फंड से 27 लाख रुपये चुराकर खेला कैंडी क्रश गेम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Candy Crush Game: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक चर्च के पादरी ने चर्च के क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालकर कैंडी क्रश गेम खेला। उसने इस तरह करीब 3 साल तक गेम खेला। इस दौरान उसने करीब 27 लाख रुपए खर्च कर डाले।

Candy Crush Game pastor stole 27 lakh from church

कैंडी क्रश में पादरी ने उड़ा डाले 27 लाख रुपये

Candy Crush Game: अमेरिका के फिलाडेल्फिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैथोलिक पादरी ने कैंडी क्रश और मारियो कार्ट टूर गेम में चर्च के 40 हजार डाॅलर से अधिक रुपए खर्च कर दिए। फिलहाल पादरी को चेस्टर काउंटी अभियोजकों ने तीन वर्षों में हुई चोरी के लिए अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पादरी का नाम रेवरेंड लाॅरेंस कोजाक है। कोजाक को अकाउंटेंट की समीक्षा के बाद 2022 में चर्च में उसके पद से हटा दिया गया था। द फिलाडेल्फिया इनक्वायर के अनुसार अकाउंटेंट को चर्च से जुड़े क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में एप्पल लेनदेन की बड़ी राशि मिली। स्टेटमेंट के अनुसार एप्पल आईडी कोजाक में पंजीकृत थी और उसमें 2019 से लेकर 2022 तक के लेनदेन किए गए थे।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस पैसे का उपयोग जुए के लिए नहीं किया था। इस खेल के जरिए वह अपनी पावर बढ़ाना चाहता था। कोजाक ने जानबूझकर चर्च के क्रेडिट कार्ड उपयोग करने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि क्रेडिट कार्ड उसके फोन से जुड़ा था इसलिए संभव है कि उसने गलती से इसका उपयोग किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पादरी ने जांच के बाद 8000 डाॅलर चर्च को वापस भेज दिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ