Paris Shooting: फ्रांस की राजधानी पेरिस में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मध्य पेरिस में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में चार लोग भी घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।
फ्रांसीसी टेलीविजन नेटवर्क बीएफएम टीवी ने शुक्रवार को बताया कि सेंट्रल पेरिस में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं।
और पढ़िए-Richard Verma: जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी रिचर्ड वर्मा को शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया
इस बीच, पेरिस पुलिस ने कहा कि वे रुए डी एंघियन पर घटना से निपट रहे थे और जनता से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया।
बीएफएम टीवी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी की उम्र 60 के आसपास थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, शूटर के इरादे क्या थे, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
और पढ़िए –Pakistan Blast News: बलूचिस्तान में सिलसिलेवार ब्लास्ट, 5 की मौत और 10 घायल
एक प्रत्यक्षदर्शी ने फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सात या आठ गोलियां चलाई गईं, जिससे सड़क पर तबाही मच गई।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
16 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
18 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines