हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेरिस एयरपोर्ट पर फ्रेंच एयरलाइन की 70 फीसदी उड़ानें रद्द; क्यों स्ट्राइक पर गए कर्मचारी?

Paris Orly Airport Mass Strike Latest Updates: फ्रांस में कर्मचारियों की हड़ताल का असर काफी दिखा है। यहां हजारों उड़ानें रद्द हुई हैं। शनिवार और रविवार को फ्रांस के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या में 70 फीसदी तक की कटौती आई है। हड़ताल के कारण कमर्शियल फ्लाइट्स पर भी गहरा असर दिखा है।

विज्ञापन
ओरली एयरपोर्ट। फोटो-एक्स

Paris Orly Airport Mass Strike: फ्रांस में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की हड़ताल का व्यापक असर दिखा है। शनिवार और रविवार को हड़ताल के कारण फ्रांसीसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से पेरिस के ओरली एयरपोर्ट से 70 फीसदी उड़ानों को रद्द करने का आदेश दिया गया है। डीजीएसी प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि शनिवार सुबह 4 बजे से लेकर रविवार देर रात तक कर्मियों की स्ट्राइक का असर दिखा है। जिसके कारण वाणिज्यिक फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं। पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक खेल शुरू होने हैं। हड़ताल के कारण पर्यटकों और खेल प्रेमियों की संख्या पर असर पड़ सकता है। ओरली फ्रांस का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

यह भी पढ़ें:7000 फीट ऊंचाई, जिंदा जले 273 पैसेंजर्स; जहाज में भीषण आग लगी और ब्लास्ट के साथ फट गया आसमान में

विज्ञापन

एक महीने में दूसरी बार है, जब कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। जिसके कारण पूरे यूरोप में हजारों फ्लाइटों पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट और मुख्य संघ एसएनसीटीए के बीच यह विवाद एक समझौते को लेकर है। यूएनएसए-आईसीएनए को श्रमिकों का बड़ा समूह माना जाता है। जिनका आरोप है कि लगातार कर्मियों की संख्या कम हो रही है। ओरली के प्रबंधक सिर्फ और सिर्फ अपने लिए लाभ अर्जित कर रहे हैं। उनको कर्मियों की चिंता नहीं है। कर्मियों के ऊपर लगातार काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। अगर 2027 तक यही स्थिति रही, तो कर्मियों की संख्या तेजी से कम हो जाएगी। वहीं, सरकार लगातार हड़ताल का विरोध कर रही है।

कुछ कर्मचारी एजेंटों की भूमिका में

उप परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्गाइट ने कहा कि कुछ ऐसे कर्मी हैं, जो एजेंटों की तरह काम कर रहे हैं। वे समझौते की वैधता के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। जिसकी कीमत यात्रियों को चुकानी पड़ रही है। पेरिस के दक्षिण में स्थित ओरली एयरपोर्ट को पेरिस का दूसरा व्यस्त हवाई अड्डा माना जाता है। इससे पहले पेरिस का रोइसी चार्ल्स-डी-गॉल का नंबर आता है। पिछले साल ओरली से लगभग 32 मिलियन (3.2 करोड़) लोगों ने यात्रा की थी। फ्रांस की कम लागत वाली ट्रांसविया कंपनी इसका संचालन करती है। वहीं, ईजीजेट, ईबेरिया और टैप जैसी 20 से अधिक कंपनियों के विमान यहां से उड़ानें संचालित करते हैं। डीजीएसी की ओर से अनुमान जताया गया है कि इस महीने के आखिर में यहां से उड़ानें सुचारू हो जाएंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola