पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स में गुरुवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब महिला बॉक्सिंग के एक मैच में एक प्रतिभागी ने बाउट शुरू होने के 46 सेकंड बाद ही खेल जारी रखने से मना कर दिया। इटली की एंजेला कैरिनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी अल्जीरियाई अपोनेंट इमान खलीफ एक बार जेंडर टेस्ट में फेल हो चुकी थी। इस चौंकाने वाली घटना के बाद विवाद तब और बढ़ गया जब खलीफ को मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया। इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से लेकर विश्व प्रसिद्ध लेखिका जेके रोलिंग्स तक कई बड़ी हस्तियां ओलंपिक की इस घटना के विरोध में उतर आई हैं।
रोलिंग का कहना है कि इसे स्पोर्ट्स नहीं कहा जा सकता। आपको एक्स्प्लेन करना चाहिए कि कैसे आप इस बात से सहमत हो सकते हैं कि महज एंटरटेनमेंट के लिए एक पुरुष एक महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट करे? रोलिंग ने अल्जीरियाई बॉक्सर इमान खलीफ को बेईमान करार दिया। बता दें कि इस मैच से बाहर होने के बाद एंजेला ने कहा था कि इमान ने मुझे इतनी जोर से मारा था कि मैं सांस नहीं ले पा रही थी। मैंने अपनी जान बचाने के लिए यह कदम उठाया था। इसे लेकर रोलिंग ने ओलंपिक एडमिनिस्ट्रेशन पर भी सवाल उठाए हैं और इस बाउट को अनुमति देने के फैसले को शर्मनाक बताया है।
‘ये खेल नहीं, ताकत दिखाना है’
हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका और वूमेंस राइट्स कैंपेनर जेके रोलिंग ने इस फाइट का वीडियो अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इसे देखिए फिर बताइए कि कैसे आप अपने एंटरटेनमेंट के लिए एक महिला को सार्वजनिक रूप से एक पुरुष के हाथों बुरी तरह मार खाते हुए देख सकते हैं और ऐसा होना स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि यह खेल नहीं है। यह पुरुषों की ओर से महिलाओं के ऊपर अपनी ताकत का नाजायज प्रदर्शन करना है। बता दें कि इस फाइट में एंजेला को 2 पंच पड़े थे और फिर उन्होंने फाइट जारी रखने से इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें: क्या आगे ‘लड़कियों’ से बाक्सिंग कर पाएगा ये ‘लड़का’? पढ़ें ताजा बयान
ये भी पढ़ें: मुक्केबाज इमान खलीफ क्यों बने बायोलॉजिकल महिला? जानिए कारण
ये भी पढ़ें: टहलते हुए आया और जीत गया सिल्वर मेडल! कौन है ये ‘सुपारी किलर’?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines