मुक्केबाज इमान खलीफ क्यों बने बायोलॉजिकल महिला? काफी मुश्किलों से भरा रहा बचपन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान इटली की एंजेला कैरिनी और इमान खलीफ के बीच मुक्केबाजी स्पर्धा में हुआ ये मुकाबला अब विवाद का कारण बनता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों इमान ने बायोलॉजिकल महिला बनने का फैसला किया था।

Imane Khelif

Imane Khelif

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन महिला मुक्केबाजी स्पर्धा में एक विवादों से भरा मुकाबला देखने को मिला। ये मुकाबला इटली की एंजेला कैरिनी और इमान खलीफ के बीच हुआ। जिसमें इमान खलीफ एक बायोलॉजिकल महिला मुक्केबाज हैं। उनमें पुरुषों जैसी ही ताकत है उनके प्रहार खाकर इटली की मुक्केबाज की नाक तक टूट गई थी। जिसके बाद इटली की एंजेला ने मैच को बीच में ही छोड़ दिया था और आगे खेलने से मना कर दिया था। अब इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

इमान क्यों बने बायोलॉजिकल महिला?

बायोलॉजिकल महिला मुक्केबाज इमान खलीफ का कहना है कि अपने अल्जीरियाई गांव की सड़कों पर उन्होंने रोटी बेची। मुक्केबाजी को उनका परिवार और समुदाय के लोग केवल पुरुषों का खेल मानते थे, जिसको गलत साबित करने के लिए उन्होंने बायोलॉजिकल महिला बनने का फैसला किया था। उनका कहना है कि मैं पूरी दुनिया को दिखाना चाहती थी कि इमान खलीफ कितनी बहादुर महिला है। पिछले साल इमान विश्व चैंपियनशिप में योग्यता निर्धारित करने के लिए टेस्टोस्टेरोन टेस्ट में पास नहीं हो पाए थे, जिसके बाद वे विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।

विज्ञापन

गोल्ड मेडल पर इमान की नजर

इटली की महिला मुक्केबाज एंजेला कैरिनी के खिलाफ इमान खलीफ को महज 46 सेकेंड में विजेता घोषित कर दिया गया था। क्योंकि एंजेला ने 46 सेकेंड के अंदर ही रोते-रोते इस मैच को छोड़ दिया था। रोते-रोते इटली की मुक्केबाज ने कहा था कि ये अन्याय है। उन्होंने आज तक इस तरह का प्रहार नहीं झेला। अब ये मुकाबला ओलंपिक इतिहास का सबसे विवादास्पद मुकाबला बन गया है। वहीं दूसरी तरफ क्वार्टर फाइनल में इटली की एंजेला को हराने के बाद अब इमान की नजरें पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर होगी।

विज्ञापन

क्या बोली एंजेला कैरिनी?

66 किलोग्राम भारवर्ग में इंटली की एंजेला ने इमान के दो मुक्के लगने के साथ ही मैच को छोड़ने का फैसला कर लिया था। उनका कहना है कि ये उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए छोड़ा है। इतना ही बाद में इटली की खिलाड़ी ने इमान से हाथ भी नहीं मिलाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ