'मुझे अल्लाह ने भेजा है…', शख्स ने गर्भवती महिला समेत तीन पर चाकू से किया हमला, पूछताछ में किया चौंकाने वाला दावा

पेरिस में तीन महिलाओं पर चाकुओं से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसने दावा किया कि उसे ऐसा करने का आदेश अल्लाह ने दिया था.

Paris Knife Attack News

पेरिस में  सिरफिरे ने महिलाओं पर किया चाकुओं से वार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पोर्ट डी क्लिची के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सिरफिरे व्यक्ति ने दो बड़े रसोई के चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. पीड़ितों में 19, 24 और 36 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक महिला गर्भवती बताई जा रही है. फ्रांस के आंतरिक मंत्री लॉरेंट नुनेज के अनुसार, दो महिलाएं इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथों में चाकू लिए एक युवती पर वार करने की कोशिश करता दिख रहा है. इस हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है.

विज्ञापन

लोगों ने दिखाई बहादुरी

घटना के दौरान वहां मौजूद आम नागरिकों और एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने बहादुरी का परिचय दिया. घटना स्थल पर मौजूद मोहामेद-अली बाउहाजर ने बताया कि हमलावर को महिला पर चाकू से वार करते देख उन्होंने लोगों को मदद के लिए आवाज दी. एक व्यक्ति ने हमलावर पर सूटकेस फेंक दिया, जिससे उसके हाथ से चाकू छूट गए. इसके बाद लोगों ने उसे जमीन पर पटक कर दबोच लिया. वहीं मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. आंतरिक मंत्री ने पुलिस अधिकारी और आम लोगों के इस साहसिक कदम की जमकर सराहना की है.

विज्ञापन

आरोपी का बयान

जमीन पर काबू किए जाने के बाद आरोपी ने दावा किया- ‘मुझे अल्लाह ने भेजा है यह करने के लिए’. हालांकि, आंतरिक मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी बहकी-बहकी बातें कर रहा था और उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है. हमले के पीछे का असली मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है. फ्रांस का राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी अभियोजक कार्यालय इस बात की समीक्षा कर रहा है कि मामले की जांच आतंकवाद के कोण से शुरू की जाए या नहीं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ