Donals Trump Slams Emmanuel Macron: फ्रांस के अहम शहरों में जारी हिंसा और आगजनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन नीतियों पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप का दावा है कि अनकंट्रोल्ड इमिग्रेश के कारण फ्रांसीसी राजधानी पेरिस की डेमोग्राफी और कल्चरल नेचर तेजी से बदल रहा है और ये जल्द ही एक मुस्लिम बहुल शहर में तब्दील हो जाएगा.
‘मैक्रों को सालों पहले दी थी चेतावनी’
व्हाइट हाउस परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही राष्ट्रपति मैक्रों को सतर्क किया था. ट्रंप के मुताबिक, दुनिया भर से बड़ी तादाद में लोगों को बिना किसी कड़े नियंत्रण के देश में आने की इजाजत देना एक गंभीर भूल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि मैक्रों उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन सरहद पर ढील देने का उनका निर्णय पूरी तरह गलत था. ट्रंप ने ये भी कहा कि यूरोपीय देशों को अपनी सीमाओं और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को तुरंत सख्त बनाना चाहिए.
महंगाई से भड़की हिंसा की आग
भले ही ट्रंप इस अशांति को सीधे इमिग्रेशन पॉलिसी से जोड़ रहे हों, लेकिन पेरिस और दूसरे शहरों में उपजे असंतोष की मूल वजहें आर्थिक और सामाजिक हैं. ये आंदोलन शुरुआत में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ था. वक्त के साथ इसमें बढ़ती महंगाई, दैनिक खर्चों में इजाफा और सार्वजनिक सेवाओं के गिरते स्तर से परेशान नागरिक भी शामिल हो गए. प्रदर्शनों के दौरान पेरिस, लिली और नीस जैसे शहरों में भारी हिंसा, लूटपाट और वाहनों में आगजनी देखने को मिली. स्थिति पर काबू पाने के लिए पेरिस पुलिस ने प्लास दे ला रिपब्लिक और ले आल जैसे इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है.
यह भी पढ़ें- फ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के Gen-Z, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग और कर रहे हिंसा-आगजनी?
सरकार ने की कार्रवाई
फ्रांस के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस हिंसा में अब तक तकरीबन 2400 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि 3000 से ज्यादा दुकानों और बिजनेस एस्टेब्लिशमेंट्स को नुकसान पहुंचा है. प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर देश में इमरजेंसी लागू की जा सकती है. दूसरी तरफ राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नागरिक शिकायतों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही संभव है, और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
10 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
14 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
16 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
17 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
19 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
19 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
1 day agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
1 day agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines