---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पापुआ न्यू गिनी पर दोहरी मार, बाढ़ के साथ भूकंप ने मचाई तबाही, 5 की मौत, हजारों घर तबाह

Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से हजारों घर तबाह हो गए हैं। इसी के साथ 5 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार, ये भूकंप 6.9 तीव्रता का था। अधिकारी इसके कुल नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। रविवार को 6.9 तीव्रता से आए इस भूकंप से एक हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। वहीं 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी क्षेत्र में पड़ा। यहां बचाव दल को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 25000 लोगों की आबादी वाले इस शहर में तबाही का मंजर देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे थे इलाके

खास बात यह है कि रविवार की सुबह जब भूकंप आया तो सेपिक नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव पहले से ही भयंकर बाढ़ से जूझ रहे थे। इससे तबाही बढ़ गई और राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लकड़ी के क्षतिग्रस्त घरों की तस्वीरें आईं सामने

पुलिस कमांडर क्रिस्टोफर तामरी के अनुसार, भूकंप में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी जानकारी जुटाई जा रही है। भूकंप के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें लकड़ी के क्षतिग्रस्त घर देखे जा सकते हैं। साथ ही कुछ घर घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी में ढहते हुए दिखाई दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘रिंग ऑफ फायर’ के शीर्ष पर

बताया जाता है कि पापुआ न्यू गिनी में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ के शीर्ष पर स्थित है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर के समीप का क्षेत्र है। यह क्षेत्र भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी गतिविधियों से भी जुड़ा है। आपको बता दें कि पिछले साल भी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---

पापुआ न्यू गिनी द्वीप देश है, जो दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित है। इसमें न्यू गिनी के पूर्वी भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है। इसके पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया हैं।

ये भी पढ़ें: नीति आयोग की पूर्व कर्मी चेसिथा कोचर की लंदन में मौत, PHD कर रही थीं, ट्रक ने कुचला

First published on: Mar 25, 2024 06:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola