हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीजफायर के बाद भी दहशत में लोग, इजरायल और ईरान युद्धक्षेत्र में एक्टिव, कतर-कुवैत से लेकर सऊदी अरब तक में हाई अलर्ट

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान में बेशक 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। लेकिन खाड़ी देशों में अभी भी हाई अलर्ट है और लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। क्योंकि चर्चा है कि इजरायल और ईरान दोनों ही युद्धक्षेत्र में एक्टिव हैं। इसलिए खाड़ी देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव रखे हुए हैं।

विज्ञापन
मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी 2026 से जंग जारी थी।

US-Iran Ceasefire Update: अमेरिका और ईरान में सीजफायर की घोषणा होने के बावजूद इजरायल और ईरान दोनों युद्धक्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे कतर, कुवैत समेत सभी खाड़ी देशों के लोगों में दहशत फैली हुई है। वहीं सभी देश हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले जारी रखे हुए हैं। युद्धविराम की घोषणा होने के बाद भी तेल अवीव के आसमान में मिसाइल इंटरसेप्शन की चमक लोगों ने देखी। बता दें कि इजरायल अमेरिका और ईरान के युद्धविराम से असहज है, लेकिन ट्रंप के नेतृत्व का पालन करते हुए कुछ नहीं कह रहा।

US-ईरान में सीजफायर की 10 शर्तें, जिन पर 10 अप्रैल से शुरू होगी बातचीत, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होगी मध्यस्थता की बैठक

अबू धाबी में हाबशन गैस प्रोसेसिंग यूनिट पर हमला

दूसरी ओर, ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों पर हमले जारी रखे हैं। अबू धाबी मीडिया के अनुसार, हाबशन गैस प्रोसेसिंग यूनिट में आग लगने की घटना हुई है। यह घटनाक्रम मध्य पूर्व में तनाव को और गहराते नजर आ रहे हैं। इसलिए कतर-कुवैत से लेकर सऊदी अरब ने, यहां तक कि इजरायल ने भी अपने एयर डिफेंस एक्टिव किए हुए हैं, क्योंकि ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका बनी हुई है। इधर इजरायल भी ईरान पर हमले कर रहा है, जिस वजह से ईरान भी अटैक और डेफेंस मोड में बना हुआ है।

विज्ञापन

खाड़ी देशों में समय-समय पर बजाए जा रहे सायरन

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बावजूद खाड़ी देशों में तनाव का माहौल है। क्योंकि ट्रंप की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद भी खाड़ी देशों में अचानक सायारन बजे। कुवैत से लेकर कतर, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात की सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गईं। कुवैत की ओर से भी कहा गया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को लगातार इंटरसेप्ट कर रहे हैं। वहीं बहरीन की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने अपने लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा है और सतर्क रहने की सलाह दी है।

8 April Crude Oil Price: कच्चे तेल के दाम धड़ाम से गिरे, US-ईरान में सीजफायर के बाद 19% टूटा अमेरिकी क्रूड ऑयल

विज्ञापन

खाड़ी देशों में अपने लोगों के लिए जारी की चेतावनी

सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने भी राजधानी रियाद समेत कई शहरों में लोगों के लिए चेतावनी जारी की। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी पुष्टि की है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। कतर ने अपने नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है और हाई अलर्ट की घोषणा करके सफर करने से बचने का आग्रह भी लोगों से किया है। इस बीच इजरायल की सेना ने दावा किया है कि ईरान की मिसाइलें इंटरसेप्ट हो रही हैं। अगर ईरान हमले करने बंद कर देगा तो इजरायल सीजफायर का पूरी ऐलान करेगा और हमलों को भी रोक देगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola