Pakistan News: बलूचिस्तान में एक बार फिर से पाकिस्तान आर्मी के सैनिकों पर हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 20 सैनिकों की मौत की खबर है। इस दौरान कई सैन्य चौकियों पर हमले किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसकी जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। दरअसल, पहले भी BLA पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले करता आया है, जिनमें से कई हमलों की जिम्मेदारी BLA ले चुका है।
20 ज्यादा सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर हमले होना कोई नई बात नहीं है। यहां पर बलूच लिबरेशन आर्मी अक्सर हमले करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों पर कई हमले हुए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में सैनिकों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर कोई सटीक नंबर्स की पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: BLA ने बलोच नेता मोहम्मद हसनी को बम से उड़ाया, पाक सेना के लिए चलाता था टॉर्चर कैंप
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों की जिम्मेदारी बलूच विद्रोही समूहों ने ली है। BLA ने कहा कि ‘उसके फतेह दस्ते ने एक सैन्य बस को निशाना बनाया है, जिसमें सैनिकों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये बस कराची से क्वेटा सैनिकों को लेकर जा रही थी। बस में कुछ कव्वाली कलाकार भी शामिल थे। दो कव्वालों के साथ एक अन्य शख्स की मौत की भी खबर है।
BLA ने दो दिन में किए तीन हमले
BLA ने 15 और 16 जुलाई 2025 को दो बार सैनिकों के वाहनों पर हमले किए। 16 जुलाई को बलूच लिबरेशन आर्मी ने दो बड़े हमले की पुष्टि की। यह हमले IED से किए गए। वहीं, 15 जुलाई को भी BLA ने गाड़ी में ब्लास्ट करने की जानकारी दी। हालांकि, इन हमलों में पाकिस्तान आर्मी की तरफ से मौत के आंकड़े को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग करता आया है। इसको लेकर अक्सर झड़प देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें: अपने घर में क्यों घिरा पाकिस्तान? सिंध के होम मिनिस्टर के घर में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
52 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines