भारतीय सेना के सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अपनी खिसियानी छवि सुधारने के लिए पाकिस्तान अब बड़े पैमाने पर सैन्य शक्ति बढ़ाने में जुट गया है. दुनिया के सामने शांतिदूत बनने का ढोंग करने वाला पाकिस्तान चोरी-छिपे चीन और तुर्की से आधुनिक हथियारों का जखीरा जुटा रहा है. इतना ही नहीं, वह अब इटली, स्विट्जरलैंड और पोलैंड जैसे देशों से ‘ए हेड एम्युनेशन’ जैसा एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रहा है. यह सिस्टम इतना खतरनाक है कि हवा में ही दुश्मन के ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों को पल भर में राख कर सकता है. पाकिस्तान को जल्द ही 31 ऐसे यूसीएवी (UCAV) मिलने वाले हैं, जिनकी मारक क्षमता 6,000 किलोमीटर से भी ज्यादा है.
पाकिस्तान ने चीन की रक्षा फर्म ‘नोरिन्को’ के साथ मिलाया हाथ
सीमा पर अपनी आर्टिलरी यानी तोपखाना क्षमता को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने चीन की रक्षा फर्म ‘नोरिन्को’ के साथ हाथ मिलाया है. पाकिस्तान अब भारी तादाद में एसएच (SH) सीरीज की सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोपें ले रहा है. 22 टन वजनी यह तोप विशेष रूप से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तबाही मचाने के लिए डिजाइन की गई है. यह तोप 55 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगा सकती है और सड़क पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वह इन्हें अफगानिस्तान बॉर्डर पर तैनात करेगा, लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों का मानना है कि इसका असली मकसद भारत के खिलाफ मोर्चा खोलना है.
यह भी पढ़ें: भारत सहित दुनिया भर में ठप हो जाएगा इंटरनेट? ईरान ने दी धमकी
भारत को घेरने की साजिश
समुद्र के रास्ते भी भारत को घेरने की साजिश तेज हो गई है. पाकिस्तान की नौसेना इस समय श्रीलंका के साथ ‘लायन स्टार’ नाम का युद्धाभ्यास कर रही है. इसमें पाकिस्तान के दो घातक युद्धपोत पीएनएस तैमूर और पीएनएस असलात हिस्सा ले रहे हैं. इस युद्धाभ्यास के पीछे पाकिस्तान की मंशा हिंद महासागर में अपनी पकड़ मजबूत करना और भारतीय नौसेना को चुनौती देना है. वह पड़ोसी देशों को भारत के खिलाफ भड़काने के साथ-साथ अपने सैनिकों को आधुनिक जंग के लिए तैयार कर रहा है. पाकिस्तान की ये समुद्री चालें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में भी आ गई हैं, जो इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर अलर्ट हैं.
भारत की नकल कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान अब रक्षा क्षेत्र में भी भारत की नकल कर रहा है. खुद को ‘आत्मनिर्भर’ दिखाने के लिए वह मलेशिया में चल रहे डिफेंस एक्सपो में अपने हथियारों का स्टॉल लगा रहा है. वह दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि वह भी भारत की तरह घातक हथियार बना और बेच सकता है. इसके लिए उसने बाकायदा एक मेजर जनरल के नेतृत्व में अपनी टीम भेजी है. हालांकि, पाकिस्तान यह भूल रहा है कि वह चाहे जितनी भी तिकड़म लगा ले या चीन-तुर्की से हथियार जुटा ले, भारतीय सेना हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इतिहास गवाह है कि जंग की शुरुआत भले ही पाकिस्तान करे, लेकिन उसका अंत हमेशा भारतीय शूरवीरों के हाथों ही होता है.
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
38 mins agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
7 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
8 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
18 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
22 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines