दावत उड़ा रहे शख्स की गिरा दी टोपी, फिर शादी में जमकर मच गया गदर, वीडियो वायरल

Pakistan Wedding Fight in Bolton

Pakistan Wedding Fight in Bolton

विज्ञापन

Pakistan Wedding Fight in Bolton: शादी समारोह को दूल्हा-दुल्हन और उसकी फैमिली के लिए विशेष आयोजन माना जाता है। उनके सगे संबंधी भी इस पल का आनंद उठाते नजर आते हैं, लेकिन कई बार इन समारोह की रंगत किसी एक घटना की वजह से फीकी पड़ जाती है। जिससे पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। पाकिस्तान के परिवार की एक वेडिंग में कुछ ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड के बोल्टन टाउन में आयोजित पाकिस्तानी शादी WWE की रेसलिंग रिंग बन गई। रिसेप्शन के दौरान मेहमानों के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए।

वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 अगस्त की शाम को प्रेस्कॉट स्ट्रीट स्थित रीजेंट हॉल में हुई। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग दावत का मजा उड़ा रहे हैं कि इतने में एक युवक आता है और खाना खा रहे व्यक्ति की टोपी गिरा देता है। इसके बाद हॉल में चीख-पुकार मच जाती है।

Advertisment

मेहमान एक दूसरे पर रॉड और कुर्सियों से हमला करते नजर आते हैं। देखते ही देखते माहौल अराजक हो जाता है। दोनों ओर के टेंट भी इस लड़ाई में फट जाते हैं। प्लेटें गिर जाती हैं और चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि एक व्यक्ति बीच-बचाव करने के लिए खड़ा होता है, लेकिन उसे मुक्का मारकर गिरा दिया जाता है।

नहीं आई गंभीर चोट 

द बोल्टन न्यूज के अनुसार, पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। बोल्टन के प्रेस्कॉट स्ट्रीट पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि लोगों को गंभीर चोट नहीं आई हैं। एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ