Pakistani TikTok Star Hareem Shah: पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर हरीम शाह ने दावा किया है कि उनके पति का एक सप्ताह पहले अपहरण किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पति की सलामती को लेकर चिंता जताते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से मामले की जांच करने और बरामद करने की गुजारिश की है। इस बाबत हरीम शाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि हरीम शाह फिलहाल लंदन में रहते हैं। उनका कहना है कि पति बिलाल पाकिस्तान किसी काम से आए थे और एक सप्ताह पहले उनका अपहरण कर लिया गया। हरीम शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट भी किया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि पति बिलाल को लापता हुए सप्ताह हो गया है। फिलहाल ब्रिटेन में रह रहीं हरीम शाह का कहना है कि वह पति बिलाल के साथ लंदन में थी, लेकिन कुछ काम की वजह से उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ा।
टिकटॉकर का दावा है कि एक सप्ताह पहले पति बिलाल शाम को अपने घर से निकल कर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गाड़ी से आए और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। हरीम के मुताबिक, पति खाना खाकर शाम को घर के बाहर टहल रहे थे। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा है कि उनका या उनके पति बिलाल का पाकिस्तान में किसी भी सियासी पार्टी से कोई वास्ता नहीं है।
https://twitter.com/_Hareem_Shah/status/1698372128134045795?s=20
यहां पर बता दें कि हरीश शाह पाकिस्तान की विवादित टिकटॉक स्टार हैं। वह अक्सर विवादित बयानों और हरकतों के चलते मीडिया में चर्चा में रहती हैं। पिछले साल हरीम शाह ने अचानक शादी का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। हरीम ने खुद दावा किया था कि उनकी शादी सिंध प्रांत के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक विधायक से हुई है। हालांकि, उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने नाम बताने से इनकार कर दिया था। यह अलग बात है कि उनका यह दावा झूठा निकला था।
कुत्ते की मौत और पिता बीमार… विदेश से लौटे पति ने टायलेट में देखी खूबसूरत पत्नी की ‘करतूत’
चीन के इस कदम से रूस नाराज ! बताया- द्विपक्षीय समझौते के खिलाफ; क्या बढ़ेगी दोनों देशों में टेंशन?
वह यहीं पर नहीं रुकीं, बल्कि हरीम ने तो एक बाद इमरान खान का वीडियो जारी करने की भी धमकी दी थी। इससे पहले भी इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद काफी विवाद भी हुआ था, क्योंकि वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कॉन्फ्रेंस हाल में भी दिखी थीं।
संबंधित खबरें
'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 mins agoLIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
43 mins agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 hr agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
15 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
16 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
17 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
17 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
20 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
21 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines