हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रॉकेट अटैक से दहला पाकिस्तान; 11 पुलिसकर्मियों के उड़े चिथड़े, बाकी बनाए गए बंधक

Rocket Attack on Police: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस वालों पर रॉकेट अटैक हुआ है, जिसमें 11 पुलिस वाले मारे गए हैं। वहीं कई पुलिस वाले बंधक बना लिए गए हैं। वारदातस्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

विज्ञापन
Pakistan Rocket Attack

Rocket Attack in Pakistani Punjab: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस वालों पर बीती रात घात लगाकर हमला किया गया। हमला डकैतों ने किया है, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर रॉकेट अटैक किया और अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले में 11 पुलिस वालों की मौत होने की खबर है। कई पुलिस वाले घायल हैं, जिन्हें डकैतों ने बंधक बनाया हुआ है।

हमला लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में भी हुआ, जब माचाह पॉइंट पर 2 पुलिस मोबाइल वैन कीचड़ में फंस गई थीं। उन्हें निकालने की कोशिश पुलिस वाले कर रहे थे, जब उन पर हमला कर दिया गया। मौके पर पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़वाने की कोशिश कर रह हैं। मारे गए पुलिस कर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:साइको टेस्ट में संजय रॉय पर नया खुलासा डराने वाला; एक्सपर्ट बोले- कोलकाता केस का दरिंदा अंदर से भी जानवर

विज्ञापन

बंधक पुलिस वालों को छुड़वाने के आदेश जारी

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के अनसार, पुलिस वालों की गाड़ियां दलदल में फंस गई थीं। उन्हें निकालते की कोशिश चल रही थी कि डकैत पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया। हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ को बंधक बना लिया गया। बाकी घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला करने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया है।

हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल पहुंचाया। हमले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने IG पुलिस डॉ. उस्मान अनवर को घटनास्थल पर पहुंचने और अपराधियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया। ऐसे जिलों के कच्चे इलाकों (उपनगरों) में अपराधियों का शासन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:16 लाख KMPH रफ्तार, सूर्य से ज्यादा ‘खतरनाक’…अंतरिक्ष में घूमती दिखी रहस्यमयी चीज, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola