Pakistani Poet: पाकिस्तान के मशहूर शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद नहीं रहे। वे 78 वर्ष के थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से अमजद का निधन हुआ है। उनके निधन पर भारतीय गायक अदनान सामी ने शोक व्यक्त किया है। अदनान ने कई बार उनके साथ काम किया था।
अदनान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “महान कवि अमजद इस्लाम अमजद साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं हमेशा एक साथ हमारे समय को संजोता रहूंगा।”
अमजद ने लिखे थे अदनान के फेमस सॉन्ग किसी दिन के बोल
अमजद (Pakistani Poet) ने अदनान के लोकप्रिय ट्रैक ‘किसी दिन’ के बोल लिखे थे। उधर, एक्टर इमरान अब्बास ने भी अमजद इस्लाम अमजद के निधन पर शोक जताया।
अब्बास ने ट्वीट किया, “एक युग का अंत। अमजद इस्लाम अमजद साहब नहीं रहे। उर्दू शायरी के लिए आज का दिन सबसे दुखद दिन है। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना एलेहे राजून।”
और पढ़िए –PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध
1944 में लाहौर में हुआ था अमजद का जन्म
1944 में लाहौर में जन्मे अमजद ने प्रेम और रोमांस के कवि के रूप में खूब नाम कमाया। उन्हें अपने साहित्यिक कार्यों के लिए ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ और ‘सितारा ए इम्तियाज’ सहित कई पुरस्कार मिले।
‘वारिस’, ‘समंदर’, ‘वक्त’, ‘दहलीज’, ‘रात’ और ‘अपने लोग’ उनकी सबसे लोकप्रिय पटकथाओं में से एक थीं। उन्होंने काले लोगों की रोशन नज़्में नाम की अफ्रीकी कवियों की कविताओं का उर्दू में अनुवाद भी किया। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर ‘मन की लगन’ गाने को अमजद ने ही लिखा था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
7 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
9 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
10 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
10 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
13 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
14 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
15 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
17 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
17 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines