---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

50 पाकिस्तानियों की हत्या, बीच सड़क खड़े करके गोलियों से भूना; गाड़ियों में लगाई आग

Mass Murder in Pakistan: पाकिस्तान में सड़क से गुजर रहे लोगों को जबरन रोक गोलियों से छलनी कर दिया गया। उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर जातियां पूछकर गोलियां मारी गईं और उनकी गाड़ियों को भी जला दिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Pakistani Passengers Shod Dead in Balochistan: पाकिस्तान में आज 50 लोगों को बीच सड़क खड़े करके गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात बलूचिस्तान के मुसाखाइल इलाके में अंजाम दी गई। बंदूकों से लैस लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर पहले लाइन में खड़ा किया और फिर एक-एक करके उन्हें गोलियां मार दी। गोलियां मारने से पहले उनके ID कार्ड चेक करके उनकी जातियों की पहचान भी की गई। वहीं लोगों को गोलियां मारने के बाद हमलावरों ने उनके वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। AFP की रिपोर्ट से पाकिस्तान में हुए नरसंहार की पुष्टि हुई है।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों को रोका

बलूचिस्तान के मुसाखाइल जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने AFP को बताया कि पंजाब को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले हाईवे पर यात्रियों पर हमला किया गया। हथियारों से लैस लोगों ने बस, ट्रक और वैन को रोका। इनमें सवार लोगों को जबरन उतारा। इनके पहचान पत्र देखकर जातियों की पहचान की और फिर लोगों को को गोलियां मार दी। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। बंदूकधारियों ने हाईवे को ब्लॉक करके पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की ही जांच की और पंजाब के लोगों को ही मारा।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

बलूच लिबरेशन आर्मी के हमला करने का शक

जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी हामिद जेहरी ने भी AFP को मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों का हाथ बताया, जो एरिया में एक्टिव उग्रवादी अलगाववादी समूह है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने नरसंहार की निंदा की और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि बलूचिस्तान सरकार, पुलिस और सेना हमला करने वाले आतंकवादियों का पीछा करेगी और उन्हें उनके इस कृत्य की सजा देगी।

First published on: Aug 26, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola