Pakistani Live TV Show Leaders Slap Each Other: पाकिस्तान में एक टॉक शो में लाइव प्रोग्राम के दौरान राजनीतिक नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में एंकर जावेद चौधरी का एक लोकप्रिय टॉक शो ‘कल तक’ प्रसारित होता है। घटना इसी टॉक शो की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों नेता एक दूसरे से पहले किसी मुद्दे पर बहस करते हैं, फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि वो अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं। इस दौरान शो को होस्ट कर रहे एंकर दोनों नेताओं से इस तरह न उलझने की अपील करते हैं, लेकिन दोनों नेता आपस में भिड़ जाते हैं।
दोनों नेताओं की पहचान इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के शेर अफजल मारवत और नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अफनान उल्लाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब अफनान उल्लाह खान ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान के खिलाफ कदाचार और सैन्य प्रतिष्ठान के साथ गुप्त चर्चा का आरोप लगाते हुए आरोप लगाए तो बयानबाज़ी तेज हो गई।
उल्लाह के आरोपों के जवाब में मारवत ने तर्कों से मुकाबला करने के बजाय, शारीरिक हिंसा का सहारा लिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और लाइव टीवी पर बातचीत के बजाए मारपीट का प्रसारण होने लगा। शो के क्रू और होस्ट ने दोनों नेताओं को अलग करने का पूरा प्रयास किया गया। कहा जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद दोनों नेताओं को शांत कराया गया।
घटना के बाद, दोनों राजनेताओं ने अपना-अपना बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। मारवत ने पीटीआई के नेता इमरान खान के खिलाफ अफनान उल्लाह की ओर से इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा का हवाला देकर अपनी हिंसक प्रतिक्रिया को सही ठहराया।
वहीं दूसरी ओर, अफनान उल्लाह खान ने अहिंसा में अपना विश्वास जताते हुए नवाज शरीफ के कार्यकर्ता के रूप में अपना बचाव किया। उन्होंने कहा कि मारवात ने कल टॉक शो में मुझ पर हमला किया, मैं अहिंसा में विश्वास करता हूं लेकिन मैं नवाज शरीफ का कार्यकर्ता हूं।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines