Pakistani ISI Agent Aamir Hamza Murder News: पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मंगलवार को पंजाब के झेलम जिले में अज्ञात शूटर्स ने हत्या कर दी। अधिकारी अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लिल्लाह इंटरजेंच के पास चार लोगों ने कार को घेरा और अंधाधुंध फायरिंग कर पूर्व अधिकारी आमिर हमजा को मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग में पत्नी और बेटी को भी गोली लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, आमिर की मौके पर ही मौत हो गई।
आमिर की वजह से भारतीय सेना ने खोए थे 6 जवान
आरोपियों को जब यकीन हो गया कि वह मर गया है, इसके बाद मौके से फरार हुए। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने इसे टारगेटेड किलिंग बताया है। रिटायर्ड अधिकारी आईएसआई का खूंखार जासूस बताया जा रहा है। जो भारत के जम्मू में आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था। 10 फरवरी 2018 को जम्मू में सेना के सुनजुवान कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। आमिर के कहने पर ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सेना कैंप के रिहायशी इलाके में घुसे थे। सेना ने तीन दिन ऑपरेशन चलाकर इनको मौत के घाट उतारा था।
सेना के भी 6 जवान शहीद हुए थे। 26/11 मुंबई हमले में भी आमिर वांटेड था। 2012 में आमिर को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। आमिर मूल रूप से पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला था, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। उसके भाई मोहम्मद अयूब ने हमले के बाद कहा है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कोई उसे क्यों मारेगा? इससे पहले भी कई आतंकी ऐसे ही मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:51.8 डिग्री तापमान और…गर्मी से मौत के भयावह आंकड़े; 550 हज यात्रियों की गई जान
पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ख्वाजा शाहिद को भी मौत के घाट उतारा गया था। पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ भी ऐसे ही मारा गया। पाकिस्तानी आतंकियों को चुन-चुनकर मारने की बात पाकिस्तानी की पंजाब पुलिस भी कबूल चुकी है। पाकिस्तान इसमें भारत के विदेश मंत्रालय का हाथ होने के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। जानकारों के अनुसार आतंकी हाफिज सईद को भी ऐसे हमले का डर है। जिसके कारण वह कम ही बाहर निकलता है। सरबजीत को पाकिस्तान में मारने वाले आमिर सरफराज को भी अज्ञात लोगों ने ऐसे ही मौत के घाट उतारा था।
संबंधित खबरें
'11 विमान गिराए गए थे, फिर मैंने...', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
11 mins agoतिब्बत में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
16 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
12 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
17 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines