पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार शाम को कराची के पास से कही लापता हो गया. पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, के2 एयरवेज का बोइंग 737 कार्गो विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची आ रहा था. उड़ान के दौरान विमान ने नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी थी.
PAA के मुताबिक, रात 9:18 बजे स्थानीय समय पर विमान ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी, जिसके बाद कराची एरिया कंट्रोल सेंटर (ACC) ने उसे मार्गदर्शन दिया. कुछ ही मिनट बाद रडार पर विमान तेजी से नीचे उतरता दिखाई दिया और उसने अचानक दिशा भी बदल ली. इसके बाद विमान से संपर्क पूरी तरह टूट गया.
कैसे हुआ हादसा?
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, विमान ने पाकिस्तानी समयानुसार रात 9:18 बजे कराची की ओर उड़ान भरते समय नेविगेशन सिस्टम में खराबी की रिपोर्ट की थी. स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसके बाद विमान को गाइड करने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ तीन मिनट बाद ही रडार सिस्टम पर विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखा और संचार पूरी तरह से कट गया.
कराची से 155 समुद्री मील दूर हुआ था आखिरी संपर्क
अधिकारियों के अनुसार, विमान से आखिरी बार कराची से करीब 155 समुद्री मील पश्चिम में संपर्क हुआ था. इसके बाद न तो रडार पर विमान दिखाई दिया और न ही उससे कोई रेडियो संपर्क हो सका. वहीं, स्थानीय मीडिया जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विमान बलूचिस्तान के ओरमारा के पास अरब सागर के ऊपर उड़ान भरते समय लापता हुआ है.
विमान में सवार थे पांच क्रू मेंबर
PAA से मिली जानकारी के अनुसार, विमान में कुल पांच क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. साथ ही किसी के सुरक्षित होने या किसी अन्य स्थिति की भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
समुद्र में शुरू हुआ सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के तुरंत बाद पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर सक्रिय कर दिया. नौसेना और अन्य संबंधित एजेंसियों की मदद से समुद्र में व्यापक सर्च एंड रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है. लापता विमान और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है.
27 साल पुराना था विमान
मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुआ एयरक्राफ्ट पाकिस्तान में रजिस्टर्ड एक बोइंग 737-400 विमान था, जिसे मालवाहक (कन्वर्टेड फ्रेटर) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. इसका संचालन K2 एयरवेज कर रहा था. 27 साल पुराना यह विमान K2 एयरवेज का इकलौता एयरक्राफ्ट था और इसने साल 2024 में ही एयरलाइन के साथ अपनी सेवाएं शुरू की थीं. फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, साल 2012 में मालवाहक विमान में बदले जाने से पहले यह एक यात्री विमान के रूप में काम करता था. इसने मूल रूप से 1999 में रूस की ‘एयरोफ्लोट’ एयरलाइंस के साथ अपनी शुरुआत की थी.
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines