हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दोस्ती की खातिर दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी

विज्ञापन

नई दिल्ली: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…गाने के ये बोल दो महिलाओं की दोस्ती पर फिट बैठे हैं। दोस्ती कायम रहे, इसके लिए दो महिलाओं ने ऐसा निर्णय लिया है कि दुनिया दंग है। दरअसल, दोनों महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से शादी कर ली। दोनों पक्की दोस्त हैं। इस दोस्ती को कायम रखने के लिए वह शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला। दोनों ने एक ही शख्स से बारी-बारी से शादी कर ली।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की पहल, बाढ़ पीड़ितों के लिए मंदिर के दरवाजे खोले

पाकिस्तान का है मामला
दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहने लगी हैं। एक महिला का नाम शहनाज और दूसरी का नाम नूर है। दोनों ने एजाज नाम के शख्स से शादी की है।

विज्ञापन

दोनों रहते हैं खुशी-खुशी
यूट्यूब चैनल Daily Pakistan Global से बातचीत में शहनाज ने कहा पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी। शादी के बाद उन्हें अपनी दोस्त नूर की कमी खलने लगी। हालांकि नूर अक्सर आया-जाया करती थी। दोनों के बीच समझौता हुआ और नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया। शहनाज को नूर का प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से शादी की मंजूरी दे दी।

अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने फोन पर की ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। यहां तक कि दोनों सहेलियों का कहना है कि उनकी लड़ाई भले ही पति से हो जाए लेकिन एक दूसरे से कभी नहीं होती। नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola