Pakistan Violated Lahore Agreement: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया कि उनके देश ने भारत के साथ हुए लाहौर समझौते के एक समझौते का उल्लंघन किया था। यह समझौता साल 1999 में हुआ था और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने हस्ताक्षर किए थे।
नवाज शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की जनरस काउंसिल की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने पांच न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। इसके बाद वाजपेयी साहब यहां आए और हमारे साथ एक समझौता किया। लेकिन हमने उसका उल्लंघन किया… ये हमारी गलती थी। यह एक ऐतिहासिक समझौता था।
समझौते के बाद हुआ करगिल विवाद
एक ऐतिहासिक सम्मेलन के बाद 21 फरवरी 1999 को शरीफ और वाजपेयी ने लाहौर डिक्लेयरेशन पर साइन किए थे। इस समझौते में दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता के विजन पर बात की गई थी। लेकिन, कुछ महीने बाद ही जम्मू-कश्मीर के करगिल में पाकिस्तान ने घुसपैठ कर दी थी। इसकी वजह से ही करगिल विवाद हुआ। तब पाक सेना की कमान परवेज मुशर्रफ के पास थी।
‘इमरान खान को ISI ने लॉन्च किया’
74 साल के हो चुके शरीफ ने यह भी कहा कि 2017 में उन्हें झूठे मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से बाहर किया गया था। मेरे खिलाफ सभी मामले फर्जी थे लेकिन पाकिस्तानव तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ दर्ज सभी मामले सच्चे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान को राजनीति में आईएसआई ने लॉन्च किया था और इमरान इससे इनकार नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
1 hr agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
10 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
13 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
15 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines