Pakistan Train Hijack Reason Reveal: बलूच लिबरेशन आर्मी ने 11 मार्च को यात्रियों से भरी ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया। इतिहास में ये पहला मामला है जब कोई ट्रेन हाईजैक हुई हो। हालांकि विमान और कार हाईजैकिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। बलूच विद्रोहियों ने पहले रेलवे की पटरी उड़ाई और फिर ट्रेन को पटरी से उतारा। ये हमला तब हुआ जब ट्रेन बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाके गुडालार और पीरू कोनेरी से गुजर रही थी। विद्रोहियों ने सभी यात्रियों को बंधन बना लिया जिसमें 200 आर्मी के जवान हैं। कथित तौर पर बलूच विद्रोहियों ने 30 से ज्यादा जवानों को मारने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान आर्मी ने भी उनके 16 विद्रोहियों को मारने का दावा किया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्यों हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन? जिसका मकसद सामने आ गया है।
बलूच विद्रोहियों ने क्यों की ट्रेन हाईजैक
पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन हाईजैक कर ली, जिसमें 500 से ज्यादा यात्री थे। इस ट्रेन को हाईजैक करने के पीछे करने के पीछे की अलग-अलग वजह सामने आ रही है। कथित तौर पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने मांग की है कि उनके राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया जाए वो भी बिना किसी शर्त के। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार उनके खिलाफ सैन्य अभियान चलाती है तो बुरे अंजाम के लिए तैयार हो जाए।
यह भी पढ़ें:हाइजैक ट्रेन में अब तक 30 आर्मी जवानों की मौत? पाकिस्तान से कब्जे में ट्रेन में यात्रियों की कैसी हालत?
BLA का मकसद आजाद बलूचिस्तान
वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान ने आजादी की मांग की है। बलोच में आजादी की मांग करने वाले संगठनों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी सबसे ज्यादा ताकतवर आर्मी है। बलूच आर्मी का मकसद बलूचिस्तान को पाकिस्तान से मुक्त कराना है। यही वजह रही की पाकिस्तान ने साल 2007 में बलूच आर्मी को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। दरअसल जब पाकिस्तान आजाद हुआ था तो वो चार भागों में बटां था जिसमें आखिर में बलूचिस्तान सूबा बना जिसकी राजधानी क्वेटा है। बेशक बलूच पाकिस्तान का हिस्सा है लेकिन उसे सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता।
30 जवानों की मौत
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। 500 यात्रियों से भरी ये ट्रेन बलूच विद्रोहियों के कब्जे में है। इस ट्रेन को तब हाईजैक किया गया जब वो क्वेटा से पेशावर की ओर जा रही थी। विद्रोहियों ने आम नागरिकों को छोड़ दिया है लेकिन सैनिक उनके कब्जे में हैं, जिनमें से 30 पाक जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सीरियल किलर सिस्टर्स कौन? जिन्हें 9 बच्चों की हत्या में मिली फांसी, उम्रकैद में बदली
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 hr agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
10 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
15 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
17 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
22 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines