नई दिल्ली: पाकिस्तान भयकंर बाढ़ के बाद से आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए गधों और कुत्तों का सहारा लिया जा सकता है। खबर है कि पाकिस्तान गधों को कुत्तों को चीन को निर्यात करेगा जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा होगा।
अभी पढ़ें – Cheetah In India: चीतों के आगमन पर बोले सीएम शिवराज, कहा- 70 साल बाद आया ऐतिहासिक पल
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि चीन ने पाकिस्तान से गधों और कुत्तों को आयात करने में दिलचस्पी दिखाई है। अधिकारियों ने कहा कि चीन मांस निर्यात करने के लिए एक बड़ा बाजार था। स्थायी समिति के सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि चीन पाकिस्तान से गधों के साथ-साथ कुत्तों को भी निर्यात करने के लिए कह रहा है।
चीनी राजदूत ने पाकिस्तान की है बात
सीनेटर अब्दुल कादिर ने कहा कि चीनी राजदूत ने कई बार पाकिस्तान से मांस निर्यात करने की बात की है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेटर मिर्जा मुहम्मद अफरीदी ने अपने सुझाव में कहा कि चूंकि अफगानिस्तान में जानवर तुलनात्मक रूप से सस्ते हैं, इसलिए पाकिस्तान उन्हें वहां से आयात कर सकता है और फिर चीन को इनका मांस निर्यात कर सकता है।
वहीं, वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को सूचित किया कि जानवरों में फैले लंपी वायरस के कारण अफगानिस्तान से गधों के आयात पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। बता दें कि चीन में गधों के चमड़े का इस्तेमाल दवाईयों को बनाने में किया जाता है, जबकि यहां लोग कुत्तों का मीट खाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2021 में चीन ने 9.38 मीलियन टन मीट आयात किया था जो कि 2020 में 9.91 मीलियन टन था।
पहले भी चीन ने दिखाई थी दिलचस्पी
ये पहली बार नहीं है जब चीन पाकिस्तान से गधों और कुत्तों को आयात करने में दिलचस्पी दिखा रहा है। इससे पहले साल 2017 में तत्कालीन इमरान खान सरकार ने ‘गधा विकास कार्यक्रम’ के तहत खैबर पख्तूनख्वा में चीनी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गधे रखे थे।
अभी पढ़ें – आंध्र प्रदेश के डॉक्टर ने यूक्रेन में पाला था जगुआर और पैंथर, अब भारत सरकार से की ये अपील
वहीं, पिछले साल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने विदेशी मुद्रा अर्जित करने के लिए गधों के निर्यात को शुरू करने के लिए ओकारा जिले में एक फार्म स्थापित किया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
होर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
54 mins agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
1 hr agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
8 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
11 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines