Pakistan Terrorist Sahid Latif Killing: पाकिस्तान में बुधवार को पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका पालन पोषण पाकिस्तान ने किया था वह करीब नवबंर 1994 से 2010 तक भारतीय जेलों में बंद रहा। इसके बाद उसे वाघा बाॅर्डर से पाकिस्तान निर्वासित कर दिया गया था। अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या तब की जब पंजाब के सियालकोट स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। इस सब के बीच पाकिस्तान बड़ा ही परेशान है। वह इस खंूखार आतंकी की मौत को आतंकी हरकत बता रहा है।
पाकिस्तान को रोना आया
पाकिस्तान की सरकार ने शाहिद की मौत पर बयान जारी कर उसे साहेब कहकर संबोधित किया है। पाकिस्तान की सरकार ने कहा कि टारगेट किलिंग के तहत शाहिद साहेब की हत्या की गई है। शाहिद साहेब को मालूम था कि उनकी हत्या हो सकती है और उनकी यह बात सही साबित हुई। स्थानीय पुलिस के चीफ ने बयान जारी कर कहा कि यह हत्या निश्चित तौर पर आतंकवादी हरकत है उन्होंने कहा कि हम हत्यारों की तलाश में जुटे हैं।
2010 में यूपीए सरकार ने किया था रिहा
बता दें कि 1994 से 2010 तक करीब 16 वर्षों तक भारत की जेलों में बंद रहने के बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने शाहिद लतीफ समेत 2 दर्जन आतंकियों को रिहा कर दिया था। इसके लिए सरकार ने तर्क दिया कि वे पाकिस्तान से अपने संबंध मजबूर करना चाहती है। इससे पहले जैश के आतंकियों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाइजैक कर लिया था। तब भी आतंकियों ने इस मामले में जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उमर शेख को रिहा करने की बात की थी।
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था
53 वर्षीय आतंकी शाहिद लतीफ भारत की मोस्ट वांटेड आतंकी की सूची में शामिल था। उसे एनआईए ने यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। शाहिद लतीफ के साथ ही उसके भाई की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और गोलियों से उसे मौत के घाट उतार दिया।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
3 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
5 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
6 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
11 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
14 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines