Pakistan Terrorist Murder Case Updates 11 India’s Most Wanted Killed in 11 Month of 2023: भारत के दुश्मन खुद-ब-खुद खत्म होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर्स में से एक अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी हत्या है, जब भारत का मोस्ट वांटेड मारा गया। जबकि इस साल 11 महीने में 11 आतंकी मारे गए। इनके कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, अल बद्र जैसे खूंखार आतंकी संगठनों से थे। इनका एक ही मकसद था कि जम्मू-कश्मीर में कैसे आतंकियों की घुसपैठ कराई जाए? इसके लिए वे आतंक का अड्डा चलाते थे।
खास बात है कि सभी आतंकी गुमनाम हत्यारों के हाथ मारे गए। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भनक तक नहीं लगी। आतंकियों में कोई आतंक की किताब के नाम से मशहूर था तो कोई मुंबई का गुनहगार था।
जानिए कब-कब मारे गए दुश्मन
05 नवंबर: लश्कर के कमांडर ख्वाजा शाहिद को पीओके में उसके घर से अज्ञात लोगों ने उठा लिया। बाद में उसका कटा हुआ सिर पीओके पर नियंत्रण रेखा के पास मिला था। शाहिद 2018 में जम्मू-कश्मीर में 2018 सुंजवान स्थित सेना के कैंप पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंडों में से एक था।
10 अक्टूबर: 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले फिदायीन दस्ते के मुख्य संचालक जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ को पाकिस्तान के सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।
01 अक्टूबर: 26/11 मुंबई टेरर अटैक के मोस्ट वांटेड आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक की गुलशन-ए-उमर मदरसे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
09 सितंबर: पीओके के रावलकोट में अल कुद्दूस मस्जिद के बाहर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर रियाज अहमद की हत्या कर दी गई। वह पीओके में लश्कर की भर्ती का काम संभाल रहा था।
29 सितंबर: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मौलाना जियाउर रहमान की कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
6 मई: पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात कातिलों ने वांटेड आतंकवादी और खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की लाहौर में उसके आवास के पास हत्या कर दी। वह ड्रग्स की तस्करी में भी एक्टिव था।
4 मार्च: आतंकी सैय्यद नूर शालोबर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वह पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के साथ मिलकर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था।
26 फरवरी: पाकिस्तान में अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की कराची में उसके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अल बद्र एक कट्टरपंथी संगठन है। यह कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और घटनाओं को अंजाम देता है।
22 फरवरी: अफगानिस्तान के काबुल में एजाज अहमद अहंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एजाज भारत में इस्लामिक स्टेट को फिर से शुरू करने के लिए अल कायदा के संपर्क में था। वह आतंक की किताब के नाम से मशहूर था।
20 फरवरी: हिजबुल मुजाहिद्दीन के लॉन्चिंग कमांडर रहे बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को रावलपिंडी में गोली मारी गई। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: कौन था अकरम गाजी, जिसे पाकिस्तान में गोली मारकर उतारा गया मौत के घाट?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
9 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines