Pakistan Terrorist Attack : पाकिस्तान से आतंकी हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में एक पैसेंजर वैन को निशाना बनाया, जिसमें 38 की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश जुटी है। पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी डॉन ने तहसील मुख्यालय अस्पताल अलीजई के डॉ. गयूर हुसैन से हवाले से इस घटना की पुष्टि की।
यात्रियों से भरी वैन पाराचिनार से पेशावर जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने लोअर कुर्रम के ओचुट काली और मंदरी के पास पैसेंजर वैन पर गोलीबारी कर दी, जिससे यात्रियों में चीफ पुकार मच गई। इस अंधाधुंध फायरिंग में 38 यात्रियों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Blast: पाकिस्तान में धमाके में 24 की मौत, क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
खून से लथपथ हुई वैन
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से वैन से शवों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी से वैन खून से लथपथ हो गई। यह मंजर देखकर लोग दहल गए। पुलिस पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खदान में घुसे बंदूकधारी ने 20 मजदूरों को उतारा मौत के घाट
इस घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की आलोचना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया और कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला करना कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है। इस हमले में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने की मांग की।
संबंधित खबरें
रियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
30 mins agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
1 hr ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
2 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
17 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
20 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
21 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
23 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
1 day agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
1 day agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines