Pakistan Khyber pakhtunkhwa Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है। जिसमें अब तक 6 चीनी नागरिकों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने चीनी नागरिकों की कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार खाई में जा गिरी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के बेशम इलाके में यह हमला हुआ है।
विस्फोटकों से भरी थी हमलावारों की कार
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने चीनी नागरिकों को उस समय निशाना बनाया जब वह शांगला जिले से गुजर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावारों ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार चीनी नागरिकों के कार में दे मारी। जिससे चीन नागरिकों की कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
पेशे से इंजीनियर थे मरने वाली सभी चीनी नागरिक
जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी चीनी नागरिक पेशे से इंजीनियर थे। वह किसी काम से इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रहे थे।हादसे में कार चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बता दें इससे पहले भी पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर आतंकी हमला हो चुका है। पुलिस ने मरने वाले सभी लोगों के शव स्थानीय जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिए हैं।
घायलों का अस्पताल में इलाज
पाकिस्तान पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि हमलावारों की कार में बड़ी तादाद में विस्फोटक था। जिससे उनकी कार को भी नुकसान हुआ है। यह हमला किसी आतंकी संगठन ने किया इस बात की जांच की जा रही है। कार की डिटेल से हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। इस हमले में वारदात के दौरान सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास यातायात बाधित है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कल, स्वास्थ्य सेवाओं पर होगी चर्चा
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 min agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
8 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: भुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
15 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
15 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines