अगस्त माह में पाकिस्तान भी बाढ़ के कारण परेशानी झेल रहा है। पाकिस्तान की जनता पहले ही बढ़ती महंगाई के कारण परेशान है। ऐसे में बाढ़ के कारण अब सब्जियों पर भी संकट आ गया है। पहले के मुकाबले सब्जियों के रेट आसमान छू रहें है। हालात यहां तक पहुंच गए है कि सब्जी मार्केट में सप्लाई ना होने के कारण खराब हो चुकी सब्जी को भी महंगे रेट में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में इन दिनों जहां टमाटर 300 रुपये से अधिक रेट पर मिल रहें है वहीं प्याज का रेट भी 250 से अधिक पहुंच गया है। इसी तरह अन्य सब्जियों के रेट में भी काफी बढोत्तरी हो गई है।
बाढ़ के कारण 60 प्रतिशत से अधिक खेती तबाह
पाकिस्तान में बढ़ती सब्जियों की कीमत ने आम लोगों की जेब का बजट खराब कर दिया है। यहां की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। जिसके बाद अब बाढ़ के कारण बर्बाद हो रही फसलों का सीधा असर भी आम जनता पर पड़ रहा है। पहले की तुलना में सब्जियों की कीमत में आई तेजी के कारण लोग परेशान है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में इन दिनों हो रही तेज बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 60 प्रतिशत से अधिक खेती तबाह हो चुकी है और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इसका सीधा असर शहर में सप्लाई होने वाली सब्जियों पर पड़ा है। सप्लाई बाधित होने के कारण सब्जियों के मार्केट में जमा होने से सब्जियां खराब हो रही है।
यह भी पढ़ें- भूखे मर रहे लोग, हजारों करोड़ का कर्ज…जानें ‘कंगाल’ पाकिस्तान के पास कितने दिन का खाना-पानी?
बैंगन 200 रुपये और टमाटर 300 के पार
दावा किया जा रहा है कि इन दिनों बाढ़ के कारण पाकिस्तान में आलू के रेट 100 रुपये किलों से अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले लगभग 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाले पालक के दम भी 200 रुपये किलो तक पहुंच गए है। वहीं भिंडी 200 रुपये किलो, लौकी 160 रुपये किलो, बैंगन 200 रुपये किलो और टमाटर भी लगभग 350 रुपये किलो बेचा जा रहा है। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और अब सब्जियों के बढ़ते रेट ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सब्जियों की बढ़ती महंगाई के कारण सब्जी विक्रेता से लेकर खरीदार तक सभी परेशान है।
यह भी पढ़ें- महंगाई, भूखमरी, आर्थिक संकट…’कंगाल’ पाकिस्तान फिर कहां से खरीद रहा फाइटर जेट-ड्रोन और बम?
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
20 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
21 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
21 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
21 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines