पाकिस्तान की इस हवेली में कभी रहते थे हिंदू सिख? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

पाकिस्तान के सरगोधा की एक विशाल और बंद पड़ी हवेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसकी भव्य बनावट, ऊंचे दरवाजे, लकड़ी की पुरानी खिड़कियां और नक्काशीदार दीवारें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. आसपास के मकानों की तुलना में यह इमारत काफी बड़ी नजर आती है, इसलिए लोग इसे प्री-पार्टिशन आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना भी बता रहे हैं.

PAK HOME.jpg

पाकिस्तान के सरगोधा की एक विशाल और बंद पड़ी हवेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसकी भव्य बनावट, ऊंचे दरवाजे, लकड़ी की पुरानी खिड़कियां और नक्काशीदार दीवारें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. आसपास के मकानों की तुलना में यह इमारत काफी बड़ी नजर आती है, इसलिए लोग इसे प्री-पार्टिशन आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना भी बता रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो शेयर करने वाले का दावा है कि यह हवेली 1947 के बंटवारे से पहले एक हिंदू और सिख परिवार थी. विभाजन के दौरान परिवार भारत चला गया और उसके बाद यह इमारत कभी आबाद नहीं हुई. हालांकि वीडियो में इस दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज या फिर कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं दिखाया गया है.

विज्ञापन

किसने शेयर की ये वीडियो?

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह वीडियो पाकिस्तान की ट्रैवल और हेरिटेज कंटेंट क्रिएटर लरैब जहरा (@laraibexplores) ने शेयर किया है. वह पाकिस्तान की ऐतिहासिक इमारतों और भूली-बिसरी विरासत को अपने वीडियो के जरिए डॉक्यूमेंट करती हैं. सरगोधा की इस हवेली का वीडियो भी उनके ऐसे ही हेरिटेज कंटेंट का हिस्सा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस हवेली की वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित किया जाना चाहिए. कुछ लोगों का कहना है कि इस हवेली को संग्रहालय में बदल देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां बंटवारे के इतिहास को करीब से समझ सकें. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बंटवारे के दौर की एक खामोश गवाही बताया.

हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि असल में इस हवेली का मौजूदा मालिक आखिर है कौन और इसका पूरा इतिहास क्या है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने एक बार फिर बंटवारे, विस्थापन और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ