Who Is Pakistan Richest Beggar : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। स्थिति यह है कि पड़ोसी देश में महंगाई सातवें आसमान पर है और लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पाक सरकार को अपना कर्ज चुकाने के लिए दूसरे देशों से कर्ज लेना पड़ा रहा है। कंगाल पाकिस्तान में एक ऐसा भिखारी भी रहता है, जिसकी कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि कौन है वो ‘अमीर भिखारी’?
शायद ही आप पाकिस्तान के अमीर भिखारी के बारे में जानते होंगे, जिसे पाकिस्तान का अंबानी कहा जाता है। उसकी संपत्ति हजारों लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। उसके बच्चे बड़े स्कूल में पढ़ाई करते हैं और उसने अपने बच्चों के लिए एक करोड़ रुपये का बीमा भी खरीद रखा है। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने अमीर भिखारी की संपत्ति का ब्यौरा जारी किया था।
यह भी पढ़ें : सरकार की संवेदनशीलता लाई रंग, 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
कौन है अमीर भिखारी?
पाकिस्तान न्यूज चैनल ARY के अनुसार, पाकिस्तान के अमीर भिखारी का नाम शौकत है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मुल्तान शहर में रहता है। पाकिस्तान की सर्वोच्च टैक्स कलेक्शन संस्था फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) के अनुसार, अक्टूबर 2021 में शौकत भिखारी के बैंक अकाउंट में 1.7 मिलियन जमा थे। भीख मांगकर वह रोजाना 1,000 रुपये कमा लेता है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी संसद में भारत की प्रशंसा, PAK सांसद बोले- हमारे देश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता
महंगे स्कूल में पढ़ते हैं भिखारी के बच्चे
शौकत मुल्तान का सबसे अमीर भिखारी है। उसके बच्चे मुल्तान शहर के सबसे महंगे स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अमीर भिखारी ने अपने बच्चों के लिए एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बीमा खरीद रखा है। वह कई बार सोशल मीडिया पर अपनी इनकम को लेकर बयान भी दे चुका है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
20 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
22 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines