हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Republic Day: पाकिस्तान में कब मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, कौन-कौन से प्रोग्राम होते और क्या है लाहौर से कनेक्शन?

Pakistan Republic Day: भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है तो पाकिस्तान में 23 मार्च को यौम-ए-पाकिस्तान मनाया जाता है और इस दिन का लाहौर के साथ-साथ मोहम्मद अली जिन्ना से खास कनेक्शन है. वहीं इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं.

विज्ञापन
पाकिस्तान में यौन-ए-पाकिस्तान मनाया जाता है.

Republic Day of Pakistan: भारत 26 जनवरी 2026 को 77वा गणतंत्र दिवसा मना रहा है. भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान को अंगीकार किया था और तब से गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा निभाई जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत से अलग होकर मुस्लिम देश बना पाकिस्तान अपना गणतंत्र दिवस कब मनाता है और कैसे मनाया जाता है? कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं? क्या भारत की तरह ही उस दिन पाकिस्तान में भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित होते हैं. आइए जानते हैं…

23 मार्च को मनाते हैं यौम-ए-पाकिस्तान

बता दें कि भारत की तरह पाकिस्तान में भी गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, लेकिन पाकिस्तान में इसे गणतंत्र दिवस नहीं बल्कि पाकिस्तान दिवस या यौम-ए-पाकिस्तान कहा जाता है. वहीं हर साल यह दिन 23 मार्च को मनाया जाता है. भारत में 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है और पाकिस्तान में इस दिन पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 23 मार्च 1956 को पाकिस्तान ने अपने संविधान को और संसदीय प्रणाली को अंगीकार किया था. इस दिन से पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामी गणराज्य देश बना था.

लाहौर से ये है 23 मार्च का खास कनेक्शन

वहीं 23 मार्च की तारीख का मोहम्मद अली जिन्ना से भी खास कनेक्शन है, क्योंकि 23 मार्च 1940 को लाहौर में बतौर मुस्लिम लीग अध्यक्ष मोहम्मद अली जिन्ना ने एक प्रस्ताव पारित करके पाकिस्तान देश की मांग की थी. इसी तारीख को पाकिस्तान की नींव रखी गई थी, इसलिए इस तारीख को लाहौर में जश्न का माहौल होता है. इस दिन की याद में ही लाहौर में उसी जगह पर मीनार-ए-पाकिस्तान बनाया गया है, जहां प्रस्ताव पारित किया गया था. हर साल 23 मार्च को इस जगह पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. देशभर में और लाहौर में लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं.

विज्ञापन

वर्तमान संविधान इसका तीसरा संस्करण

बता दें कि पाकिस्तान ने 23 मार्च 1956 को पहले संविधान को आधिकारिक तौर पर अपनाया था. देश को आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान घोषित किया गया था, लेकिन पहले संविधान को 1958 में निरस्त भी किया गया था. इसके बाद 1962 में एक नया संविधान बनाकर पहले संविधान से उसे रिप्लेस कर दिया गया था. फिर 1973 में कई संशोधन करने के बाद एक और संविधान बनाया गया, जिसे दूसरे संविधान से रिप्लेस कर दिया गया था.

23 मार्च को क्या-क्या प्रोग्राम होते?

बता दें कि 23 मार्च को यौम-ए-पाकिस्तान के मौके पर इस्लामाबाद में भव्य समारोह होता है, जिसमें सैन्य परेड और मार्च पास्ट होता है. राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण भी किया जाता है. देशभर में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किए जाते हैं. सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहता है. लोग अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों का सजाते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola