Minor daughter shot dead father in pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से जो खबर सामने आ रही है, वह आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। आज बेटियां अपनों से ही सुरक्षित नहीं है। उनके साथ रेप और हिंसा के मामले पाकिस्तान में किस कदर हैं, इस खबर को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है। यह मामला भी 14 साल की नाबालिग बेटी से जुड़ा हुआ है। बेटी ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
लेकिन इसके पीछे जो कारण सामने आए हैं, उसे जानने के बाद एक बार तो पुलिस के पैरों के नीचे से भी जमीन खिसक गई। नाबालिग बेटी ने बताया कि पिता पिछले तीन महीने से उसकी आबरू लूट रहा था। इससे तंग आकर बेटी ने शनिवार को बड़ा कदम उठा लिया। पिता को गोली मार दी। जिसके कारण आरोपी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देगा अमेरिका, मॉस्को को कड़ा जवाब देने की तैयारी में कीव
पिता की करतूतों से तंग आ गई थी बेटी
यह वारदात लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई है। लड़की की ओर से पुलिस को स्टेटमेंट दिया गया है कि उसके साथ पिता ही पिछले तीन महीने से रेप कर रहा था। इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी कर रहे हैं। जिन्होंने बताया कि लड़की अपने पिता की करतूतों से तंग आ चुकी थी। जिसके बाद उसने फैसला लिया कि वह उसे मौत के घाट उतार देगी। इसके बाद बंदूक से पिता को शूट कर दिया। गोली लगने से घायल आरोपी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एक दोषी को हो चुकी मौत की सजा
अभी पुलिस की ओर से कहा गया है कि सभी पहलूओं को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसके बाद तय होगा कि लड़की के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को भी पाकिस्तान की अदालत में ऐसे ही मामले में सजा सुनाई गई थी। यहां कोर्ट ने एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई थी।
दोषी ने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बनाया था। ऐसे में सजा के एक दिन बाद ही ऐसी घटना होना समाज को सोचने के लिए कहीं न कहीं मजबूर करती है। पाकिस्तान में इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
ट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
18 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
21 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
23 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
23 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines