Pakistan Railway Station Blast CCTV Video: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर में रेलवे स्टेशन पर आज भीषण विस्फोट हुआ, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर ट्रेन आने वाली है। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग सामान समेटने लगते हैं कि अचानक जोरदार धमाका हो जाता है। इसके बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगाते हैं। इस धमाके में अब तक 24 लोगों की मौत होने की खबर है।22 शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है। धमाके में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। धमाके को आतंकी हमला बताया गया है और इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।
पेशावर जाने वाली ट्रेन आ रही थी प्लेटफार्म पर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच ने आतंकी हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांतों में पिछले कुछ समय से आतंकवादी हमलों में काफी वृद्धि हुई है। देश के इस हिस्से में अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ रहा है। आज सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जो आतंकी हमला हुआ है, वह काफी भीषण था। यह हमला तब हुआ, जब पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आने वाली थी और लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। क्वेटा के सिविल अस्पताल में इस समय हालात काफी खराब है। वहीं विस्फोट से रेलवे स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रपति रजा गिलानी के जांच के आदेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने क्वेटा प्रशासन से बात की। उन्होंने हमले की निंदा की और जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती भी हादसास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हमले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने प्रांत अलगाववाद और आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकी मानवता के दुश्मन हैं। निर्दोष लोगों को मारकर आतंकी खुद को महान समझते हैं। पाकिस्तान से आतंकवादियों का खात्मा कर देंगे।
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 hr agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
10 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
15 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
17 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
22 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines