पाकिस्तान में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुआ। पंजाब प्रांत में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना भीषण थी कि कई बिल्डिंग भी ढह गईं।
पंजाब के फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में शुक्रवार को एक रासायनिक कारखाने के बॉयलर में बड़ा विस्फोट हुआ। इससे पूरी फैक्ट्री जमीदोज हो गई। साथ ही पास की इमारतें भी ढह गईं। फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। अब तक मलबे से 15 शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कहा कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाने में लगा है।
यह भी पढ़ें: Pakistan Jaffar Express: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को फिर बनाया निशाना, बलूचिस्तान के नसीराबाद में किया बम धमाका
पंजाब के IG उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी सहायता दी जाए। पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, संदिग्ध से पूछताछ में आतंकी संगठन जैश से जुड़े मिले तार
इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर के ट्रैक पर बम लगा दिया था। हालांकि ट्रेन के गुजरने के बाद ही बम फटा। इससे किसी की जान नहीं गई। इशसे पहले भी ट्रेन में कई बार बम फोड़ने की कोशिश हो चुकी है।
गत मार्च में भी बलूचों ने पेशावर जाने वाली ट्रेन पर भी हमला किया था। 18 जून को एक ट्रेन पर हमला किया गया। इसकी जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली थी। इसके बाद 7 और 10 अगस्त, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को भी पाकिस्तान में ट्रेनों पर हमले हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
31 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
39 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
18 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
22 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
23 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
23 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines