Pakistan Jaffar Express: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को फिर बनाया निशाना, बलूचिस्‍तान के नसीराबाद में किया बम धमाका

Pakistan Jaffar Express: पाकिस्तान में एक बार फिर से यात्रियों से भरी ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बम फोड़ने की प्लानिंग की गई. ये धमाका बलूचिस्‍तान के नसीराबाद में हुआ.

Pakistan

Photo Credit- X

Pakistan Jaffar Express: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर कई बार हमले किए जा चुके हैं. इन हमलों में कई यात्रियों ने अपनी जान भी गवाई. एक बार फिर से इस ट्रेन पर हमले की कोशिश की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने ट्रैक पर बम लगाया था, लेकिन अच्छी बात ये रही कि ट्रेन के गुजरने के बाद बम फटा. इसमें किसी की जान नहीं गई है. यानी इस बार ट्रेन में बम फोड़ने की कोशिश नाकाम हो गई. ये धमाका बलूचिस्‍तान के नसीराबाद में किया गया है.

बाल-बाल बची जाफर एक्सप्रेस

बम धमाके की घटना रविवार की है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हुई है. उन्होंने क्वेटा से पेशावर जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाया है. इसके लिए शहीद अब्दुल अजीज बुल्लो क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक विस्फोटक लगाया था. किस्मत से ट्रेन वहां से निकल गई, जिसके बाद धमाका हुआ. इसमें किसी तरह से जान का नुकसान नहीं हुआ है. इस मामले की जांच की जा रही है.

बम फटने के बाद ट्रेन की पटरी के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है. इसके चलते क्वेटा समेत कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ है. ये हमला किसने किया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

पहले भी हो चुके हैं हमले

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला पहला नहीं है, इसके पहले भी इस तरह के जानलेवा हमले किए जा चुके हैं. इसके पहले मार्च के महीने में भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पेशावर जाने वाली ट्रेन पर हमला किया था. इस ट्रेन में कुल 440 यात्री सवार थे. इसके अलावा, 18 जून को भी एक ट्रेन पर हमला हुआ, जिसकी जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली थी. 7 और 10 अगस्त, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को भी ट्रेनों पर हमले किए जा चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ