हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM बनते ही मरियम नवाज के बदले तेवर, अपनी ही पार्टी की महिला विधायक को दिया धक्का! वीडियो वायरल

Uzma Kardar Viral Video: पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे अपनी ही पार्टी की महिला विधायक को धक्का मारती हुई नजर आ रही हैं। इस घटना की वीडियो भी खूब वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uzma Kardar Viral Video: Maryam Nawaz Sharif का महिला विधायक को धक्का मारते हुए वीडियो वायरल

Maryam Nawaz Sharif Uzma Kardar Viral Video: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपनी ही पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की एक महिला विधायक को धक्का देती हुईं नजर आ रही हैं। यह घटना मरियम के सीएम पद की शपथ समारोह के दौरान घटित हुई, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं मरियम नवाज

बता दें कि मरियम नवाज पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 26 फरवरी को लाहौर में शपथ ग्रहण किया। उससे पहले, पंजाब विधानसभा में उन्हें गले मिलने के बाद विधायक उज़्मा कारदार को धक्का देते हुए देखा गया। हालांकि, उज्मा ने इस बात का खंडन किया है कि उन्हें मरियम ने धक्का दिया है। उज्मा आरक्षित सीट से विधायक हैं।

उज्जा कारदार ने जारी किया वीडियो

विधायक उज्जा कारदार ने वीडियो जारी कर कहा कि मरियम नवाज ने जो किया, वह सही था। मैं नाश्ता कर रही थी। मेरे हाथ में तेल लगा हुआ था। मुझे सावधान रहना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मरियम नवाज साहिबा से मुझे कितना सम्मान और प्यार मिला है। मैं उनका जितना शुक्रिया अदा करूं, कम है।

विज्ञापन

https://twitter.com/UzmaKardar/status/1762123163414958373

उज्मा कारदार ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

उज्जा कारदार ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को मुझसे बहुत दिक्कत है। वे इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि मैं मरियम साहिबा के साथ हूं। उन्हें यह अच्छा नहीं कि मुझे चुनाव में टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को शांत होने की जरूरत है। यह उनकी नहीं, बल्कि मेरी गलती थी। अगर मैं उनकी जगह होती तो मैं भी ऐसा ही करती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहली बार पाकिस्तान में कोई महिला बनी मुख्यमंत्री! मरियम नवाज ने कैसे तय किया यह सफर?

पाकिस्तान में आम चुनाव कब हुए थे?

बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवारों ने सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, बाद में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने मिलकर सरकार बना ली। शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति चुने गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: मनचाहे कपड़े पहनने पर भी पाबंदी! डिजिटल प्रिंट वाली ड्रेस पहनने पर हिरासत में महिला

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola