Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चौंकाने वाला दावा किया है। इमरान ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी जल्द ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से विश्वास मत हासिल करने के लिए कहेंगे। खान ने लाहौर में एक मीडिया वार्ता में शनिवार शाम एक इंटरव्यू में ये दावा किया।
इमरान खान ने कहा कि शहबाज शरीफ ने पंजाब में हमारी परीक्षा ली और अब यह साबित करने की उनकी बारी है कि उन्हें नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल है या नहीं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने मुतहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान के रूप में संघीय गठबंधन में मतभेदों का हवाला देते हुए कहा, “पहले शहबाज को विश्वास मत पास करने के लिए कहा जाएगा, बाद में हमारे पास उनके लिए दूसरे प्लान हैं।
बहुमत परीक्षण के पीछे ये कारण
बता दें कि शहबाज शरीफ सरकार में शामिल MQM-P ने कराची और हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे पर सरकार का साथ छोड़ने की धमकी दी है। पाकिस्तान में शरीफ सरकार पहले से ही मामूली अंतर के बहुमत के साथ सरकार में है। एमक्यूएम-पी के नेशनल असेंबली में सात सदस्य हैं, अगर वह सरकार का साथ छोड़ने का फैसला करती है, तो शहबाज सरकार के गिरने की पूरी संभावना है।
कहा जा रहा है कि इमरान खान चाहते हैं कि शहबाज शरीफ की सरकार मध्यावधि चुनावों की घोषणा करे। बता दें कि इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के माध्यम से सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
33 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines