Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद एक और पूर्व मंत्री शेख राशिद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के चीफ शेख राशिद अहमद पाकिस्तान के गृह मंत्री रह चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व गृह मंत्री को बुधवार देर रात मुर्री एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि शेख राशिद के कब्जे से शराब की एक बोतल और एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि जिस वक्त पूर्व गृह मंत्री को गिरफ्तार किया गया, उस दौरान वे नशे में थे।
और पढ़िए –Earthquake: दक्षिण फिलीपींस में 6.1 तीव्रता का भूकंप, यह रहा असर
उधर, पूर्व गृह मंत्री का दावा है कि पुलिस ने एक्सप्रेसवे से नहीं बल्कि उनके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं, अहमद की ओर से एक प्रवक्ता की ओर से वीडियो संदेश जारी किया गया। कहा गया कि करीब 12.30 बजे शेख राशिद अहमद को पंजाब प्रांत में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। इस्लामाबाद पुलिस के लगभग 300-400 लोग मंत्री के घर में घुस गए, खिड़कियां तोड़ दीं, इसके बाद पूर्व मंत्री के साथ मारपीट की।
वर्तमान गृह मंत्री पर लगाया ये आरोप
जियो टीवी ने शेख राशिद के हवाले से कहा, “पुलिस ने मेरे बच्चों की पिटाई की। कम से कम 100 से 200 हथियारबंद लोग सीढ़ी के सहारे मेरे घर में घुस आए, घर के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं, उनके नौकरों को पीटा और मेरे घर की तलाशी ली।”
उन्होंने दावा किया कि उन्हें पुलिस द्वारा जबरन ले जाया गया। उन्होंने गिरफ्तारी के पीछे वर्तमान आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह की भूमिका का आरोप लगाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मियां ताहिर की अदालत से जमानत मिलने के बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए –बिना शादी के बन सकती है मां, जाने किस देश ने महिलाओं को दिया यह अधिकार
पूर्व PM इमरान खान के करीबी हैं अहमद
बता दें कि पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। उधर, गिरफ्तारी को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि राशिद की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। वहीं, पूर्व गृह मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कहना है कि शेख राशिद अहमद कई बार आबपारा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, तो पुलिस ने उन्हें बुधवार को फिर से पेश होने के लिए कहा।
इसलिए शेख अहमद को बुला रही थी पुलिस
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर रहा था कि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या के लिए आतंकवादियों को सुपारी दी है। इस बयान के बाद पीपीपी रावलपींडी डिवीजन के उपाध्यक्ष राजा इनायत उर रहमान ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस राशिद अहमद को बुला रही थी लेकिन वे पेश नहीं हो रहे थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
20 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines