---विज्ञापन---

बिना शादी के बन सकती है मां, जाने किस देश ने महिलाओं को दिया यह अधिकार

सिचुआन: बिना शादी के अब चीन में युवतियां मां बन सकती हैं। चीन सरकार ने देश ने महिलाओं को यह अधिकार दिया है। हालांकि अभी यह कानून केवल पायलट प्रोजक्ट के तौर पर सिर्फ दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में लागू किया है। आगे पूरे चीन में इसे लागू करने के बारे में निर्णय लिया जाना […]

सिचुआन: बिना शादी के अब चीन में युवतियां मां बन सकती हैं। चीन सरकार ने देश ने महिलाओं को यह अधिकार दिया है। हालांकि अभी यह कानून केवल पायलट प्रोजक्ट के तौर पर सिर्फ दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में लागू किया है। आगे पूरे चीन में इसे लागू करने के बारे में निर्णय लिया जाना बाकी है।

कामकाजी युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया फैसला 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की महिलाएं लंबे समय से बिना शादी के मां बनने का कानून बनाने की मांग कर रही थीं। सरकार ने इस विषय पर डॉक्टरों, कानूनविद्धों और नीति निर्माताओं की राय लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में जो युवा बिना शादी किए बच्चे चाहते हैं उन्हें कानून से राहत मिलेगी। सरकार के मुताबिक कामकाजी युवाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –भारत ने पेशावर मस्जिद विस्फोट में जनहानि पर शोक व्यक्त किया, मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब

---विज्ञापन---

15 फरवरी से रजिस्ट्रेशन, बच्चों की संख्या की कोई सीमा नहीं 

इसे लेकर 15 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। संतान की चाह रखने वाला कोई भी व्यक्ति सिचुआन प्रांत में पंजीकरण करा सकता है। इतना ही नहीं नए कानून में बच्चों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इससे पहले जनसंख्या बढ़ने पर चीन में सरकार वन चाइल्ड पॉलिसी लाई थी। जिससे यहां जन्म दर घटने लगी। जिसके बाद सरकार को इस तरह का फैसला लेना पड़ा है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 31, 2023 05:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola