Shahbaz Sharif Hospitalized (दीपक दूबे): श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। भारत में रह रहे पाकिस्तानियों के लिए देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसा लग रहा है कि भारत के द्वारा उठाए गए कदमों से पाक पीएम डर गए हैं। अब ये भी पता चल गया है कि शाहबाज शरीफ को हुआ क्या है और वो अस्पताल में कब से भर्ती हैं?
पाक पीएम को क्या हुआ है?
खबर आई है कि पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ को बवासीर (Hemorrhoids) हुआ है। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई है। शाहबाज को रावलपिंडी की आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि शाहबाज की तबीयत कैसी है?
डॉक्टरों की निगरानी में हैं पाक पीएम
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ को बवासीर हो गया है और इसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं। अभी ये तो साफ तौर पर नहीं पता चल सका है कि उनकी हालत अब कैसी है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
Shahbaz Sharif Hospitalized
यह भी पढ़ें: भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट
अस्पताल के दस्तावेज से हुआ खुलासा
शाहबाज शरीफ 27 अप्रैल से रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बवासीर हुआ है। उनकी इस बीमारी का पता और अस्पताल में भर्ती होने का पता अस्पताल के दस्तावेज से चला है। इस दस्तावेज में साफ-साफ लिखा है कि प्रधानमंत्री के बारे में मीडिया और लोगों को न बताया जाए। अस्पताल की ओर से इस बात को सीक्रेट रखने के लिए कहा गया है।
भारत के रुख से घबराया पाक
पहलगाम हमले के बाद से ही भारत ने पाक के खिलाफ रवैया सख्त कर लिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की हालत खराब है और पूरा पाक इस बात से घबरा रहा है कि भारत उनके साथ क्या करने वाला है। मोदी सरकार ने पहले सिंधु जल समझौता रद्द किया, फिर पाकिस्तानी वीजा रद्द किया और अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने के सवाल पर क्या बोली सीमा हैदर? मैं भारत की बहू हूं…
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
13 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines