हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मोदी के साथ हाथ मिला लेते तो…', पाक PM शहबाज शरीफ के सलाहकार का छलका दर्द, जानें क्या बोले राणा सनाउल्लाह खान?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तानियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसे कई तथ्य हैं जो अक्सर सामने आते रहते हैं. इसी बीच एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तानियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

बता दें कि शहबाज शरीफ के विशेष सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने ये माना है कि ‘इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ रिश्ते सुधारने का एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक मौका गंवा दिया है.’

एक पाकिस्तानी टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान सनाउल्लाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 की लाहौर यात्रा का फायदा उठाने में पाकिस्तान नाकाम रहा और आज पाकिस्तान उसी की कीमत चुका रहा है.

विज्ञापन

पीएम मोदी के लाहौर दौरे को लेकर कही ये बात

टीवी कार्यक्रम में राणा सनाउल्लाह ने कहा कि ‘पाकिस्तान ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने का एक खास मौका खो दिया और इसके लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार है. सनाउल्लाह ने साल 2015 दिसंबर के महीने में पीएम मोदी की अचानक हुई लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस दौरे को सही तरीके से डील/हैंडल किया गया होता तो वह स्थायी शांति के दरवाजे खोल सकता था.’

अपने इंटरव्यू में सनाउल्लाह ने बताया कि ‘पाकिस्तान के अंदरूनी राजनीतिक विरोध और आलोचनाओं के कारण उस बेहतरीन मौके का पूरा फायदा नहीं उठाया जा सका था. उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान उस स्थिति में है जहां वह भारत के साथ बेहतर बातचीत करना चाहता है लेकिन स्थितियां बिल्कुल उल्टी हैं और इसके लिए वह खुद दोषी है, वह किसी और को दोष नहीं दे सकता है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य की बात’, मिनी इंडिया में भारतीयों से PM मोदी का संवाद, पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें

पाकिस्तान भी G-20 देशों में शामिल होता

वहीं, इंटरव्यू के दौरान राणा सनाउल्लाह ने यह भी कहा कि ‘अगर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध अच्छे और मजबूत होते तो इसका सीधा फायदा पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मिल सकता था. पाकिस्तान भी आज G-20 देशों में शामिल होता.’

विज्ञापन

आज हम IMF के कर्ज से मुक्त होते- सनाउल्लाह खान

राणा सनाउल्लाह खान ने पाकिस्तान को दोषी ठहराते हुए कई खुलासे किए. उन्होंने यह भी कहा कि आज हम IMF के कर्ज से भी मुक्त होते. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ‘ये कितनी बदकिस्मती की बात है कि बाद में आप किसी के साथ हाथ मिलाने के लिए तरसते हैं लेकिन जब वो आपके घर आएं तो आप उसे गालियां देते हैं. बाद में आप कहते हैं, बड़ी परेशानी है. कहीं मिसाइल का हमला न कर दें हम पर. लेकिन जब वहीं आपके घर आता है तो आप गालियां देते हो. इन सबसे हमें सीखना चाहिए कि हमने अपना वक्त जाया किया है.’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola