Pakistan Peshawar Nisar Charsi Tikka Onwer Arrest: पाकिस्तान में पेशावर के मशहूर ‘निसार चरसी टिक्का शीश महल’ के मालिक निसार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ करने, उसे जबरन गले लगाने और चूमने का आरोप है। इसकी तस्वीरों सोशल मीडिया वायरल हुईं, जिसके बाद कैपिटल सिटी पुलिस ने निसार को गिरफ्तार किया। साथ ही उस पर पाकिस्तान दंड संहिता की धाराओं के साथ केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: 23 साल के युवक को घसीट कर ले गया मगरमच्छ और दोस्त खड़े देखते रह गए, सेकेंड में आंखों से ओझल
किसी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली
मिली जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी में वह अपनी दुकान के बाहर पर्यटकों और ग्राहकों के साथ था। इस बीच उसने एक महिला पर्यटक को उसकी मर्जी के बिना जबरन गले लगा लिया। उसने उसे गाल पर किस भी किया। निसार की हर हरकत की तस्वीरें किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड करके वायरल कर दीं। बता दें कि निसार चरसी टिक्का पेशावर का मशहूर रेस्टोरेंट है।
यह भी पढ़ें: महिला से रेप करने वाले डॉक्टर विभोर गर्ग को नौकरी से निकाला गया, ट्रिब्यूनल की टिप्प्णी- पेशे से की गद्दारी
लोगों को अभद्र व्यवहार पसंद नहीं आया
असली मीट और चिकन का स्वाद लेने के लिए लोग इसी रेस्टोंरट में जाते हैं, लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर निसार की हरकत और तस्वीरें देखकर उसके अनुचित व्यवहार को लेकर पुलिस को शिकायत दी। निसार ने विदेशी पर्यटक को कंधों से पकड़ा और अभद्र तरीके से उसे गले लगाया। इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 hr agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
3 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
8 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
10 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
12 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
14 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
14 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
16 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines