---विज्ञापन---

पाकिस्तान का मशहूर रेस्टोरेंट मालिक निसार चरसी टिक्का गिरफ्तार, विदेशी महिला पर्यटक को KISS किया

Pakistan Peshawar Nisar Charsi Tikka Onwer Arrest: पाकिस्तान में पेशावर के मशहूर ‘निसार चरसी टिक्का शीश महल’ के मालिक निसार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ करने, उसे जबरन गले लगाने और चूमने का आरोप है। इसकी तस्वीरों सोशल मीडिया वायरल हुईं, जिसके बाद कैपिटल सिटी पुलिस ने […]

Pakistan Peshawar Nisar Charsi Tikka Onwer Arrest: पाकिस्तान में पेशावर के मशहूर ‘निसार चरसी टिक्का शीश महल’ के मालिक निसार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ करने, उसे जबरन गले लगाने और चूमने का आरोप है। इसकी तस्वीरों सोशल मीडिया वायरल हुईं, जिसके बाद कैपिटल सिटी पुलिस ने निसार को गिरफ्तार किया। साथ ही उस पर पाकिस्तान दंड संहिता की धाराओं के साथ केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: 23 साल के युवक को घसीट कर ले गया मगरमच्छ और दोस्त खड़े देखते रह गए, सेकेंड में आंखों से ओझल

---विज्ञापन---

किसी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली

मिली जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी में वह अपनी दुकान के बाहर पर्यटकों और ग्राहकों के साथ था। इस बीच उसने एक महिला पर्यटक को उसकी मर्जी के बिना जबरन गले लगा लिया। उसने उसे गाल पर किस भी किया। निसार की हर हरकत की तस्वीरें किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड करके वायरल कर दीं। बता दें कि निसार चरसी टिक्का पेशावर का मशहूर रेस्टोरेंट है।

यह भी पढ़ें: महिला से रेप करने वाले डॉक्टर विभोर गर्ग को नौकरी से निकाला गया, ट्रिब्यूनल की टिप्प्णी- पेशे से की गद्दारी

---विज्ञापन---

लोगों को अभद्र व्यवहार पसंद नहीं आया

असली मीट और चिकन का स्वाद लेने के लिए लोग इसी रेस्टोंरट में जाते हैं, लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर निसार की हरकत और तस्वीरें देखकर उसके अनुचित व्यवहार को लेकर पुलिस को शिकायत दी। निसार ने विदेशी पर्यटक को कंधों से पकड़ा और अभद्र तरीके से उसे गले लगाया। इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।

First published on: Sep 22, 2023 03:49 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola