Pakistan New Military Operation: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम (स्थिरता के लिए संकल्प) शुरू करने का ऐलान किया था। इस ऑपरेशन का मकसद टीटीपी और दूसरे आतंकी गुटों का सफाया करना है। पीएमओ ने ऑपरेशन लॉन्च करने की घोषणा कर दी, लेकिन अब एक बात के कारण पाकिस्तानी सरकार की किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन से पहले पूरी तैयारियां ही नहीं कीं। उसके पास आतंकियों से लड़ने के लिए छोटे हथियार ही नहीं है। जिसकी डिमांड पाकिस्तान ने अमेरिका से की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यूएस में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान ने कहा कि ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम की सफलता के लिए उसे छोटे हथियारों और अन्य जरूरी उपकरणों की जरूरत है।
पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ लॉन्च किया है ऑपरेशन
पाकिस्तान ने आतंकियों के सफाए के लिए ही इस ऑपरेशन को लॉन्च किया है। मसूद खान ने वॉशिंगटन डीसी के विल्सन सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अज्म-ए-इस्तेहकाम का मकसद आतंकियों के नेटवर्क को तबाह करना और इलाके में अमन कायम करना है। जिसके लिए पाकिस्तानी सेना को बड़े हथियारों की जरूरत है। मसूद खान ने जोर दिया कि अमेरिका और पाक को एक-दूसरे से संबंध मजबूत करने होंगे। खुफिया सहयोग भी दोनों देशों को बढ़ाने की जरूरत है। उन्नत सैन्य उपकरण अमेरिका को पाकिस्तान को मुहैया करवाने होंगे। अमेरिकी उपकरणों की सप्लाई नियमित रूप से पाकिस्तान को होनी चाहिए। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंक को रोकने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:क्या है जापान का Beni Koji डेथ स्कैंडल? कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा बन गई मौत!
मसूद खान ने कहा कि किसी भी मामले में दोनों देशों के बीच अड़चन नहीं आनी चाहिए। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा समझौतों का अलग ही महत्व है। अमेरिका को काबुल में कूटनीतिक वापसी करनी है तो पाकिस्तान को भी साझीदार बनाना होगा। पाकिस्तान सरकार ने इसी सप्ताह आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम को शुरू करने का ऐलान किया था। कई इलाकों में आतंकी लगातार सेना को निशाना बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
35 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
1 hr agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
11 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
14 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
16 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines