क्या सऊदी अरब को परमाणु हथियार देगा पाकिस्तान? डिफेंस डील के बाद ख्वाजा आसिफ ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ परमाणु हथियार देने की डील फाइनल की है। इसे पाकिस्तान ने रक्षात्मक डील बताया है। डील के बाद ही पाक रक्षा मंत्री ने भारत को भी धमकी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब को परमाणु हथियार देने की की डील (1)

पाकिस्तान ने सऊदी अरब को परमाणु हथियार देने की की डील

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पहले पाकिस्तान अमेरिका से सहानुभूति बटोरने में लगा रहा। अब उसने सऊदी अरब के साथ भी डिफेंस डील की है। इस डील में पाकिस्तान ने सऊदी अरब को परमाणु हथियार देने की बात कही है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान के साथ एक बैठक में डील पर अंतिम मुहर लगाई थी। डील होने के बाद पाक के रक्षा मंत्री ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। पाक के रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत के साथ युद्ध होता है, तो उसमें पाक का साथ सऊदी अरब भी देगा।

विज्ञापन

क्या बोले रक्षा मंत्री आसिफ?

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो सऊदी अरब इसमें पाकिस्तान का साथ देगा। इस पर ख्वाजा आसिफ ने दावा करते हुए कहा कि बिल्कुल, इसमें कोई शक की बात नहीं है।

विज्ञापन

परमाणु हथियारों पर क्या बोले ख्वाजा?

सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते पर बात करते हुए पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमले के इस समझौते का इस्तेमाल किसी हमले के लिए नहीं, बल्कि रक्षा के लिए किया गया है। बता दें कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को आर्थिक मदद की थी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार हैं। यह हथियार भारत के 172 हथियारों के लगभग बराबर हैं।

विज्ञापन

परमाणु को बताया अम्ब्रेला

रक्षा मंत्री ने बात करते हुए कहा कि न तो सऊदी अरब ने किसी खास देश का नाम लिया और न ही हमने किसी का नाम लिया। परमाणु डील पर बात करते हुए आसिफ ने कहा कि यह बस एक अम्ब्रेला है जो दोनों को मिला है, जिसमें नियम है कि किसी एक पर भी हमला होता है तो दोनों मिलकर उसका जवाब देंगे। कहा कि यह कोई ‘आक्रामक समझौता नहीं’, बल्कि ‘रक्षा व्यवस्था’ है।

नाटो जैसी फोर्स बनाने की तैयारी?

हाल ही में इजराइल ने दोहा में हमला किया था। इसमें 6 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोहा में मुस्लिम देशों के कई नेता इजराइल के खिलाफ इकट्ठा हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान ने NATO जैसी जॉइंट फोर्स बनाने का सुझाव दिया था। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा था कि न्यूक्लियर पावर पाकिस्तान इस्लामिक समुदाय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ