पाकिस्तान को नहीं मिलेंगी AIM-120 अमेरिकी मिसाइलें, US दूतावास ने किया खबरों का खंडन

हाल में पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली मिसाइलों की चर्चा झूठी साबित हुई। पाक मीडिया ने इसे खूब चलाया था। लेकिन अब पाकिस्तान को झटका देते हुए अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि पाकिस्तान को नई मिसाइल देने की कोई डील नहीं हुई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पाक को नहीं मिलेगी अमेरिकी मिसाइल

पाक को नहीं मिलेगी अमेरिकी मिसाइल

पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में पाकिस्तान को AIM-120 अमेरिकी मिसाइलें मिलने की चर्चा को अमेरिका दूतावास ने खारिज कर दिया है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को कोई नई मिसाइल देने पर डील नहीं हुई है।

विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान को हाल ही में संशोधित अनुबंध के तहत नई उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (एएमआरएएएम) मिलेंगी। स्पष्ट करते हुए कि दूतावास ने कहा कि संशोधन केवल रखरखाव और स्पेयर पार्ट्स समर्थन से संबंधित है और इसमें नए हथियारों की कोई डिलीवरी शामिल नहीं है। सितंबर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के कुछ ही हफ्तों बाद एक नए आपूर्ति समझौते की खबरें सामने आईं।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि 30 सितंबर को अमेरिका ने पाकिस्तान सहित कई देशों के लिए रखरखाव और पुर्जों के लिए मौजूदा विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में संशोधन हुआ था। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में घोषणा की गई थी कि एरिजोना के टक्सन स्थित रेथियॉन कंपनी को मौजूदा AMRAAM उत्पादन अनुबंध में 41 मिलियन अमेरिकी डॉलर का संशोधन मिला है, जिससे कुल मूल्य 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।

इस समझौते से फैला कि अमेरिका पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइल देने की तैयारी में है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने भी ऐसी खबरें चलाईं। अब अमेरिका ने इस सूचना का खंडन किया है। अमेरिका ने कहा कि अनुबंध संशोधन का कोई भी हिस्सा पाकिस्तान को नए AMRAAM की डिलीवरी के लिए नहीं है।

विज्ञापन

इस देशों के साथ हुआ था समझौता

अमेरिका ने बताया कि अनुबंध में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, कतर, ओमान, सिंगापुर, जापान, कनाडा, बहरीन, सऊदी अरब, इटली, कुवैत, तुर्की और पाकिस्तान सहित कई देशों को विदेशी सैन्य बिक्री शामिल है। इसके मई 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि घोषणा में भाग लेने वाले देशों में पाकिस्तान को भी शामिल किया गया था, लेकिन अब अमेरिकी दूतावास ने पुष्टि की है कि इसमें शामिल किया जाना जारी सतत समर्थन से संबंधित है, न कि नई मिसाइल डिलीवरी से।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ