Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि देश की ताकतवर आर्मी ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में उन्हें अगले 10 साल तक जेल में रखने का प्लान बनाया है। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया। जिसमें इमरान ने लिखा, तो अब लंदन की पूरी योजना सामने आ गई है। जब मैं जेल में था, तब हिंसा के बहाने उन्होंने जज और जल्लाद की भूमिका निभाई। अब योजना बुशरा बेगम (खान की पत्नी) को जेल में डाल कर मुझे अपमानित करने की है। मुझे अगले दस सालों तक जेल में रखने के लिए कुछ राजद्रोह कानून का उपयोग किया जा रहा है।’ इमरान ने यह ट्वीट अपने लाहौर स्थित आवास पर पीटीआई नेताओं की बैठक के बाद किया।
लोगों को डराया-धमकाया जा रहा
70 साल के इमरान खान वर्तमान में 100 से अधिक मामलों में जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी ने दो हथकंडे अपनाए हैं। पहला कि जानबूझकर आतंक न केवल पीटीआई कार्यकर्ताओं पर फैलाया गया है, बल्कि आम नागरिकों पर भी। दूसरा, मीडिया पूरी तरह से नियंत्रित और दबा हुआ है। घरों को तोड़ा जा रहा है और बेशर्मी से पुलिस घरों की महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है। लोगों में डर पैदा करने के लिए यह जानबूझकर किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि ये मुझे गिरफ्तार करने आएं तो लोग बाहर न निकलें। वे फिर इंटरनेट को बंद कर देंगे और सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा देंगे।
मैं अंतिम सांस तक लड़ूंगा
पाकिस्तान के लोगों को अपना संदेश देते हुए खान ने कहा कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक हकीकी आजादी के लिए लड़ूंगा। क्योंकि मेरे लिए इन बदमाशों के गुलाम होने से मौत बेहतर है। हमने ला इल्लाह हा इल्लल्लाह की प्रतिज्ञा की है, कि हम एक (अल्लाह) को छोड़कर किसी के आगे नहीं झुकते हैं। अगर हम डर की मूर्ति के आगे झुकते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल अपमान और विघटन होगा। जिन देशों में अन्याय होता है और जंगल का कानून होता है वे देश अधिक समय तक जीवित नहीं रहते हैं।
यह भी पढ़ें:दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
8 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
9 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
10 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
15 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
16 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines