Pakistan news: पाकिस्तान में बेकाबू हुई भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी की पुलिस स्टेशन से बाहर निकालकर हत्या कर दी है। किसी तरह अतिरिक्त बल का सहारा लेकर पुलिस ने शव को जलने से रोका। आरोपी की पहचान मोहम्मद वारिस के रूप में हुई है। उस पर एक धर्म विशेष के अपमान करने का आरोप था।
भीड़ ने पुलिस बल को भी खदेड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब की है। यहां रविवार सुबह पुलिस ने वारिस को गिरफ्तार किया। उस पर ईशनिंदा का आरोप था। जब लोगों को यह पता चला तो गुस्साए थाने पहुंची। उग्र भीड़ को देख पुलिसकर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अतिरिक्त बल आने का इंतजार करने लगे।
पुलिस डीएसपी और एसएचओ को सस्पेंड
लेकिन इससे पहले की अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचता बेकाबू हुई भीड़ थाने के अंदर घुस गई। उसे वारिस को जेल से बाहर निकाला और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव कराने वाले पुलिसकर्मियों को भी लोगों ने खदेड़ दिया। इसके बाद अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और स्थिति काबू की। घटना के बाद ननकाना के पुलिस डीएसपी और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।
ईशनिंदा क्या है?
ईशनिंदा का मतलब किसी धर्म या मजहब की आस्था का मजाक बनाना। किसी धर्म प्रतीकों, चिह्नों, पवित्र वस्तुओं का अपमान करना, ईश्वर के सम्मान में कमी या पवित्र या अदृश्य मानी जाने वाली किसी चीज के प्रति अपमान करना ईशनिंदा माना जाता है। ईशनिंदा को लेकर कई देशों में अलग-अलग कानून हैं। कई देशों में तो इसके लिए मौत की सजा तक का प्रवधान है।
संबंधित खबरें
कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
1 hr agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
2 hrs agoLIVE: स्पेन में रेल हादसे के 6 दिन बाद परिवहन मंत्री का इस्तीफा
2 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
2 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
2 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
11 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
12 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
14 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines