Pakistan New Currency : भारत का कट्टर दुश्मन और पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार आर्थिक संकट की जाल में फंसता जा रहा है। जब पाक को इस जाल से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वह भारत की नकल करने जा रहा है। इसके लिए पाक ने पूरा प्लान बना लिया है और जल्द ही अपने देश में इसे लागू करेगा। पहले से पड़ोसी देश पर महंगाई और आर्थिक संकट है और अब वहां की जनता के सामने एक और मुसीबत आने वाली है।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के गवर्नर जमील अहमद ने जाली नोटों और नकदी की कमी से निपटने के लिए बड़ी घोषणा की है। भारत की तरह ही अब पाकिस्तान भी नए नोट जारी करने वाला है। इंटरनेशनल लेवर पर उन्नत तकनीक से ये नोट लैस होंगे। साथ ही आधुनिक बनाने के लिए पाक मुद्रा को अलग तरीके से डिजाइन किया जाएगा और उसमें एक विशिष्ट सुरक्षा नंबर भी होंगे।
यह भी पढ़ें : क्या भारत-पाकिस्तान से मजबूत है अफगानिस्तान की करेंसी?
एसबीपी के गवर्नर जमील अहमद ने नए नोट की घोषणा करते कहा कि पाकिस्तान में मुद्रा को धीरे-धीरे बदलने का कार्य किया जाएगा, ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बिना नाम लिए भारत पर हमला करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में कई देशों में सार्वजनिक स्तर पर ऐसी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं। भारत में साल 2016 में नोटबंदी हुई थी, उस समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान के कुछ आर्थिक एक्सपर्ट ने नई करेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश में इससे नकली नोट और काला धन खत्म हो जाएगा। क्या पुराने नोट जैसे 5000 रुपये चलन से बाहर हो जाएंगे। साथ ही यह भी ध्यान रखना जाना चाहिए कि पाकिस्तान के इस फैसले से जनता और व्यवसायों को कोई समस्या न हो।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
29 mins agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
4 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
4 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
12 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
13 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
15 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines